India UK Business New Rules: भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू: व्हिस्की से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट और कारें तक होंगी सस्ती…

India UK Business New Rules: भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) आज यानी 15 जुलाई से लागू हो गया है। ऐसे में आज से दोनों देशों के बीच हजारों उत्पादों पर आयात शुल्क (Import Duty) में बड़ी कटौती होगी। इससे एक तरफ भारत में ब्रिटेन से आने वाले कई प्रोडक्ट सस्ते होंगे, वहीं दूसरी ओर भारत के कपड़े, ज्वेलरी, इंजीनियरिंग उत्पाद, दवाइयां और कृषि उत्पाद ब्रिटेन में बेहद कम शुल्क के पहुंच सकेंगे।
14 दौर की बातचीत में बाद हुए थे हस्ताक्षर
करीब तीन साल तक चली 14 दौर की बातचीत के बाद 24 जुलाई 2025 को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के बिजनेस एवं ट्रेड सेक्रेटरी जोनाथन रेनॉल्ड्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। सरकार का अनुमान है कि इस समझौते से 2030 तक भारत-UK का द्विपक्षीय व्यापार लगभग दोगुना होकर 120 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।
भारत में क्या-क्या सस्ता होगा?
Image
AI की मदद से बनाया गया पोस्टर
FTA लागू होने के बाद ब्रिटेन से आयात होने वाले कई उत्पादों पर लगने वाला औसत टैरिफ धीरे-धीरे करीब 15% से घटकर 3% तक आ जाएगा। इससे आने वाले सालों में कई विदेशी उत्पादों की कीमतों में कमी देखने को मिलेगी।
1. स्कॉच व्हिस्की और जिन
सबसे बड़ा फायदा प्रीमियम शराब खरीदने वालों को मिलेगा। स्कॉच व्हिस्की और जिन पर अभी 150% तक इम्पोर्ट ड्यूटी लगती है। इसे पहले चरण में 75% किया जाएगा। अगले 10 सालों में यह घटकर 40% रह जाएगी।
इसका असर खुदरा कीमतों पर भी पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर आज करीब 5,000 रुपए में मिलने वाली कुछ प्रीमियम स्कॉच भविष्य में लगभग 3,000-3,500 रुपए तक मिल सकती है। हालांकि अंतिम कीमत कंपनियों, टैक्स और राज्यों की एक्साइज नीति पर भी निर्भर करेगी।
इसके अलावा प्रीमियम ड्रिंक्स जैसे Gin, Vodka, Bourbon, Brandy, Rum, Tequila, Liqueur, Cider, Mead की कीमतों में भी धीरे-धीरे राहत मिल सकती है।
2. लग्जरी कारें
ब्रिटेन से आयात होने वाली कई लग्जरी कारें भी सस्ती होंगी। इनमें शामिल हैं, Jaguar, Land Rover, Rolls-Royce, Aston Martin, Defender शामिल हैं। FTA के तहत कोटा सिस्टम लागू किया गया है। तय संख्या में आयात होने वाली कारों पर टैरिफ 100% से घटाकर 10% तक किया जाएगा। शुरुआती वर्षों में अलग-अलग इंजन क्षमता वाली कारों पर 30% और 50% जैसी रियायती दरें लागू होंगी, जिन्हें बाद में धीरे-धीरे 10% तक लाया जाएगा।
3. कॉस्मेटिक्स और मेडिकल उपकरण
ब्रिटेन से आने वाले Beauty Products, Cosmetics, Medical Devices और Aerospace Components
पर भी आयात शुल्क कम होगा, जिससे इनकी कीमतों में कमी आ सकती है।
4. खाद्य और प्रीमियम फूड प्रोडक्ट
ब्रिटेन से आने वाले कई खाद्य उत्पाद भी सस्ते हो सकते हैं। जैसे Salmon, Lamb Meat, Premium Chocolate, Biscuits, Soft Drinks.
5. फैशन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट
ब्रिटेन के Branded Clothes, Fashion Accessories, Home Decor, Furniture और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद
भी पहले की तुलना में सस्ते मिलने की संभावना है।
UK में भारत की कौन-सी चीजें होंगी सस्ती?
AI की मदद से बनाया गया पोस्टर
इस समझौते का सबसे बड़ा फायदा भारतीय निर्यातकों को मिलेगा। FTA के तहत भारत के लगभग 99% उत्पादों को ब्रिटेन में Zero Duty (शून्य आयात शुल्क) का लाभ मिलेगा। इससे भारतीय सामान पहले की तुलना में ब्रिटेन में काफी प्रतिस्पर्धी हो जाएंगे।
1. टेक्सटाइल और गारमेंट
भारत के कपड़े, टी-शर्ट, होम टेक्सटाइल, बेडशीट, परदे, तौलिये पर पहले 8% से 12% तक ड्यूटी लगती थी। अब यह लगभग पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इससे तिरुप्पुर, सूरत, लुधियाना जैसे बड़े टेक्सटाइल हब को बड़ा फायदा मिलेगा।
2. ज्वेलरी और लेदर प्रोडक्ट
भारत से जाने वाले Gold Jewellery, Diamond Jewellery, Leather Bags, Shoes, Leather Accessories अब बिना आयात शुल्क के UK पहुंच सकेंगे। इससे MSME और निर्यातकों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
3. इंजीनियरिंग और ऑटो पार्ट्स
भारतीय मशीनरी, इंजीनियरिंग उपकरण, ऑटोमोबाइल पार्ट्स पर भी ब्रिटेन ने आयात शुल्क खत्म कर दिया है। इसका फायदा पुणे, चेन्नई और गुरुग्राम जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को मिलेगा।
4. दवाइयां और मेडिकल सेक्टर
भारत की जेनेरिक दवाइयों के लिए UK में Registration Process आसान होगा। Approval तेजी से मिलेगा, इससे भारतीय फार्मा कंपनियों का ब्रिटिश बाजार में विस्तार होगा।
5. कृषि और खाद्य उत्पाद
ब्रिटेन में अब भारतीय बासमती चावल, चाय, मसाले, झींगा (Shrimp), समुद्री उत्पाद भी बिना शुल्क के पहुंच सकेंगे। इसका सीधा फायदा असम, गुजरात, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के निर्यातकों को मिलेगा।
6. केमिकल और स्पेशलिटी प्रोडक्ट
भारत के Agro Chemicals, Plastic Products, Specialty Chemicals के निर्यात को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
7. ग्रीन एनर्जी सेक्टर
FTA के तहत दोनों देश Solar Energy, Green Hydrogen, Electric Vehicles, Clean Technology में निवेश और संयुक्त परियोजनाओं को बढ़ावा देंगे।
अर्थव्यवस्था पर कितना असर पड़ेगा?
सरकारी अनुमान के अनुसार 2030 तक भारत-UK व्यापार 120 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। भारत के निर्यात में बड़ी बढ़ोतरी होगी। टेक्सटाइल, फार्मा, इंजीनियरिंग और MSME सेक्टर में लाखों नए रोजगार बनने की संभावना है।
ब्रिटेन की ओर से भी अनुमान है कि इस समझौते से उसकी अर्थव्यवस्था में 4.8 अरब पाउंड का योगदान होगा और वास्तविक वेतन में भी वृद्धि होगी।
FTA का सबसे बड़ा फायदा
ये भी पढ़ें: UP Weather Update: घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल, यूपी के कई जिलों में आज तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
India UK Business New Rulesयह समझौता केवल सामानों को सस्ता करने तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार, निवेश, रोजगार और मैन्युफैक्चरिंग को नई गति देगा। भारत में उपभोक्ताओं को ब्रिटिश प्रोडक्ट कम कीमत पर मिलेंगे, जबकि भारतीय उद्योगों को ब्रिटेन के बड़े बाजार तक बिना शुल्क पहुंचने का अवसर मिलेगा। इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था और व्यापारिक साझेदारी को दीर्घकालिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।



