Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, नोट कर लें तारीख और देखे डिटेल्स! – RGH NEWS
बिजनेस

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, नोट कर लें तारीख और देखे डिटेल्स!

Upcoming IPO Next Week

अगले हफ्ते 3 नए आईपीओ जल्द ही खुलने जा रहे हैं। जिसमें SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड, मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड लिमिटेड के आईपीओ शामिल हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट और अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड लिमिटेड का आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे, जबकि मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड आईपीओ एसएमई कैटेगरी का होगा। आगे जानिए तीनों आईपीओ की डिटेल और चेक करें किसका जीएमपी सबसे अधिक है।

Read More: Latest Cg News: छत्तीसगढ़ में नई CBG नीति लागू, सरकार से किसानों और आमजनता को किन -किन चीजों पर मिलेगा बड़ा फायदा

IPO
IPO

Upcoming IPO Next Week

SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड

एसबीआई म्यूचुअल फंड को मैनेज करने वाली SBI फंड्स मैनेजमेंट का ₹11,692.91 करोड़ का आईपीओ मंगलवार 14 जुलाई को खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा। शेयरों का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 तय किया गया है। एक लॉट 26 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 26 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इसके शेयर का जीएमपी इंवेस्टरगेन के मुताबिक अभी से 88 रुपये चल रहा है। ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी के शेयर का जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।

Upcoming IPO Next Week

मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड

मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज का SME इश्यू, 48.44 लाख नए शेयरों वाला होगा। इसका साइज ₹160.34 करोड़ है। यह इश्यू 14 जुलाई से 16 जुलाई तक खुला रहेगा। इससे मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल प्लांट और मशीनरी खरीदने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए कैपिटल खर्च को फंड करने में किया जाएगा।
इसका प्राइस बैंड ₹315 से ₹331 प्रति शेयर है और एक लॉट में 400 शेयर हैं। इसके शेयर का जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार 390 रुपये चल रहा है।

Read More: Raigarh News : मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद”

Upcoming IPO Next Week

अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड

टेक्सटाइल बनाने वाली कंपनी अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड का ₹126.25 करोड़ का पब्लिक इश्यू 14 जुलाई से 16 जुलाई तक खुला रहेगा। इस IPO में 1.20 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके लिए प्राइस बैंड ₹100 से ₹105 प्रति शेयर तय किया गया है और एक लॉट के लिए एप्लीकेशन साइज 142 शेयर है। इसके शेयर का जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार 2 रुपये चल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button