IOB Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक ने निकाली इतने पदों पर भर्ती, तुरंत करें आवेदन
IOB Recruitment 2026 पब्लिक सेक्टर के इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.iob.bank.in के करियर पेज पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तारीख 20 जुलाई 2026 है। इससे पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। ताकि पात्रता, चयन प्रक्रिया इत्यादि जानकारी मिल सके।
रिक्त पदों की संख्या कल 750 है। वैकेंसी को अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है। तमिलनाडु में 200, उत्तर प्रदेश में 110, महाराष्ट्र में 85, दिल्ली में 53, बिहार में 35, पश्चिम बंगाल में 35, केरल में 33, पंजाब में 24 और ओडिशा में 22 पद खाली हैं। जनरल के लिए 232, ईडब्ल्यूएस के लिए 32, ओबीसी के लिए 207, एससी के लिए 63 और एसटी के लिए 176 पर रिजर्व किए गए हैं।
कितनी है फीस?
आवेदन करने के लिए एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 236 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपये है। वहीं पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 944 है। शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 22 जुलाई 2026 है।
कौन कर सकता है आवेदन?
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिसका रिजल्ट 31 जुलाई 2026 या इससे पहले घोषित होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। जन्मतिथि 1 जुलाई 1998 से लेकर 1 जुलाई 2006 के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी एनसीएल को 3 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं कुल 4 सेक्शन शामिल होंगे। जनरल एंड फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड और कंप्यूटर/सब्जेक्ट नॉलेज। प्रत्येक सेक्शन में प्रश्नों की संख्या 25 होगी। सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। इसमें चयनित उम्मीदवार लोकल लैंग्वेज टेस्ट में शामिल हो पाएंगे।
कितना मिलेगा वेतन?
IOB Recruitment 2026अप्रेंटिसशिप के दौरान एज साल तक हर महीने स्टाइपेंड मिलता रहेगा। मेट्रो ब्रांच कैटेगरी के लिए स्टाइपेंड 15,500 प्रतिमाह होगा। वहीं अर्बन के लिए 14,500 रुपये और सेमी या ग्रामीण के लिए 14,000 रुपये निर्धारित किया गया है। NATS के तहत सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों को मेट्रो ब्रांच कैटेगरी में 9,350 रुपये, अर्बन में 8,350 रुपये और सेमी अर्बन या ग्रामीण में 7,850 रुपये मासिक स्टाइपेन्ड दिया जाएगा।