Chhatisgarh Samachar: सेवा सेतु केंद्र से राजस्व दस्तावेज प्राप्त करना हुआ आसान, किसान रोहित ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh Samachar: सेवा सेतु केंद्र से राजस्व दस्तावेज प्राप्त करना हुआ आसान, किसान रोहित ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

Chhatisgarh Samachar : बलौदाबाजार,9 जुलाई 2026

शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों के लिए त्वरित, पारदर्शी एवं सहज सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड भाटापारा के ग्राम सेंदरी निवासी रोहित कुमार टंडन ने सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से अपने मिसल एवं रकबा-खसरा की प्रति प्राप्त कर शासन की इस व्यवस्था की सराहना की है।

रोहित कुमार टंडन ने बताया कि उन्हें राजस्व अभिलेखों की आवश्यकता थी  जिसके लिए उन्होंने सेवा सेतु केंद्र में ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के बाद उन्हें निर्धारित समय में ही आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हो गए। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे दस्तावेज प्राप्त करने के लिए तहसील कार्यालय और पटवारी के पास कई बार जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की अधिक आवश्यकता होती थी। अब सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से राजस्व से जुड़े दस्तावेज आसानी और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने इस जनहितकारी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु केंद्र शासन और आमजन के बीच भरोसे का मजबूत माध्यम बन गया है तथा इससे लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ सरलता और समयबद्ध तरीके से मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button