Sawan 2026 Date: इस दिन से शुरू होगा सावन का महीना? जानें इस बार कितने पड़ेंगे श्रावणी सोमवार – RGH NEWS
धर्म

Sawan 2026 Date: इस दिन से शुरू होगा सावन का महीना? जानें इस बार कितने पड़ेंगे श्रावणी सोमवार

Sawan 2026 Date सावन का पवित्र महीना इस साल 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। शिव भक्तों के बीच यह महीना काफी पावन और पवित्र माना गया है। 30 जुलाई से शुरू होने वाला या महीना 28 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ समाप्त होगा। इस बार इस महीने में कुल चार सोमवार विचार मंगला गौरी व्रत पड़ने वाले हैं।

 

सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। चलिए हम आपको इस पूरे महीने में आने वाले सोमवार, मंगला गौरी व्रत कुछ शुभ योग और खास उपायों के बारे में बताते हैं। अगर आप भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सोमवार का व्रत करने के साथ कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ेंRashifal: आज इन चार राशि वालों को आज हर काम में मिलेगी सफलता, भाग्य भी रहेगा मजबूत, पढ़िए दैनिक राशिफल!

 

सावन में कब आ रहे हैं सोमवार

इस साल सावन में 4 सोमवार आने वाले हैं। पहला सोमवार 3 अगस्त, दूसरा सोमवार 10 अगस्त, तीसरा सोमवार 17 अगस्त, चौथा और अंतिम सोमवार 24 अगस्त को पड़ने वाला है।

 

पहले सोमवार पर खास योग

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक 3 अगस्त को पड़ने वाले सावन के पहले सोमवार पर कुछ अद्भुत योग बन रहे हैं। ये दिन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर है। वहीं इस दिन रेवती नक्षत्र और उत्तराभाद्रपदा का प्रभाव रहने वाला है। इस दिन धृति और सुकर्मा योग भी बन रहा है जो इस दिन की गई पूजा के फल को कई गुना बड़ा देते हैं।

 

जरूर करें ये उपाय

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सावन के महीने में सोमवार का व्रत करने से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होता है। इस दौरान जो व्यक्ति ॐ नमः शिवाय का जाप करता है, उसके सारे दुख दर्द दूर हो जाते हैं। ये व्रत कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करता है और राहु केतु के अशुभ प्रभाव भी शांत होते हैं।

सावन के महीने में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करने का विशेष महत्व माना गया है। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन की समस्याएं। दूर हो जाती है।

शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का भी विशेष महत्व माना गया है। ध्यान रखें ये कटा फटा नहीं होना चाहिए। बेलपत्र चढ़ाते समय चिकनी सतह हमेशा शिवलिंग की तरफ होनी चाहिए।

रुद्राभिषेक का इस महीने में विशेष महत्व माना गया है। इससे ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है और मनोकामना भी पूर्ण होती है।

व्रत के साथ दान का भी सनातन धर्म में विशेष महत्व माना गया है। इस दिन दही, चावल, मिश्री, दूध और सफेद वस्तुओं का दान जरूर करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।।

मंगल गौरी व्रत का विशेष महत्व

Sawan 2026 Dateसावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा करने के साथ-साथ हर मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत भी रखा जाता है। इस बार 4 व्रत पड़ने वाले हैं। इसे सुहागन महिलाओं के अखंड सौभाग्य और सुख समृद्धि के आशीर्वाद से जोड़कर देखा गया है। बड़ी संख्या में महिलाएं ये व्रत करती हैं।

Related Articles

Back to top button