छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Cg News Today: मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के प्राक्चयन परीक्षा के संबंध में 10 जुलाई तक दावा आपत्ति आमंत्रित

Cg News Today: दंतेवाड़ा, 08 जुलाई 2026
आदिवासी विकास विभाग से जारी विज्ञप्ति अनुसार मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अन्तर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्राक्कचयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश परीक्षा दिनांक 05 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया है। उक्त प्राक्चयन परीक्षा सफलतापूर्वक होने के उपरांत परीक्षा परिणाम दिनांक 07 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है। अतः उक्त प्राक्कचयन परीक्षा परिणाम कार्यालय में चस्पा कर दिया गया है। जो विद्यार्थी दावा आपत्ति करना चाहते है वें दिनांक 10 जुलाई 2026 तक दावा आपत्ति कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दन्तेवाड़ा में कारण सहित आवेदन पत्र जमा कर सकते है



