Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जिला प्रशासन का विशेष फोकस

Chhatisgarh Samachar: एमसीबी/08 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन, पारदर्शिता एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के संकल्प को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रशासन द्वारा सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता, जवाबदेही और गुणवत्ता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
1003 शिकायतें हुईं प्राप्त, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर
जिले में अब तक सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से कुल 1003 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 510 शिकायतें वर्तमान में लंबित हैं, जिनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को समय-सीमा निर्धारित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं 105 शिकायतों का सफलतापूर्वक निराकरण कर क्लोजर किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 388 शिकायतों का विभागीय स्तर पर समाधान किया जा चुका है, जिनमें हितग्राहियों से अंतिम फीडबैक प्राप्त होना शेष है। जिला प्रशासन ऐसे सभी प्रकरणों की लगातार मॉनिटरिंग एवं फॉलो अप कर रहा है, ताकि शिकायतों का अंतिम रूप से संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
गुणवत्तापूर्ण निराकरण के साथ हितग्राही संतुष्टि पर विशेष बल
जिला प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य केवल शिकायतों का औपचारिक निराकरण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक शिकायत का निराकरण तथ्यों के आधार पर, पूरी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ किया जाए। शिकायतकर्ता से संपर्क स्थापित कर समाधान की जानकारी देना तथा उनकी संतुष्टि प्राप्त करना भी निराकरण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है।
नियमित समीक्षा से बढ़ेगी कार्यप्रणाली की प्रभावशीलता
जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। समीक्षा बैठकों में लंबित शिकायतों की विभागवार स्थिति का विश्लेषण कर अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही ऐसे प्रकरणों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जिनका निराकरण लंबित है अथवा हितग्राही फीडबैक प्राप्त नहीं हुआ है।
सुशासन की दिशा में सतत प्रयास
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुशासन का महत्वपूर्ण आधार मानते हुए निरंतर कार्य कर रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिले। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण से न केवल नागरिकों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत होगा, बल्कि जवाबदेह, पारदर्शी और जन केंद्रित प्रशासन की अवधारणा भी साकार होगी।


