Jio: Jio ने लॉन्च किया नया प्लान, 55 रुपये में 30 दिन वैलिडिटी के साथ मिलेंगे 1,000 से ज्यादा लाइव TV चैनल्स

Jio ने स्मार्ट टीवी यूजर्स के लिए नया TV Pro पैक लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को 55 रुपये में पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो महज 55 रुपये वाले प्लान में यूजर्स 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का लाभ ले सकते हैं। कंपनी ने इस नए प्लान की घोषणा की है। यूजर्स इस प्लान का लाभ Jio TV मोबाइल ऐप के जरिए ले सकेंगे।
55 रुपये वाला प्लान
Jio TV Pro पैक में यूजर्स को 55 रुपये में 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस प्लान के लिए यूजर्स को अलग से कोई एक्टिवेशन की जरूरत नहीं होगी। जियो टीवी यूजर्स को इसमें 16 से ज्यादा भाषाओं में 150 से ज्यादा प्रीमियम चैनल का लाभ मिलेगा। यूजर्स StarPlus HD, Colors HD, Sony Entertainment Television HD, Sony SAB HD, Discovery, Animal Planet, Sun TV Network, ETV समेत कई लाइव टीवी चैनल पर मूवीज, न्यूज, म्यूजिक कंटेंट एक्सेस कर सकेंगे।
कैसे मिलेगा लाभ?
Jio यूजर्स को अपने नंबर को My Jio ऐप से 55 रुपये वाले प्लान के साथ रिचार्ज करना होगा। प्लान रिचार्ज होते ही Jio TV ऐप में लॉग-इन करने के बाद यूजर्स को ये सभी टीवी चैनल का एक्सेस मिल जाएगा। यूजर्स अपने पसंदीदा चैनल को पूरे एक महीने तक स्ट्रीन कर सकेंगे।
जियो ने इस रिचार्ज प्लान को एंटरटेनमेंट ओनली पैक के तौर पर पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को न तो कॉलिंग, न ही SMS और मोबाइल डेटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान का लाभ जियो प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स ले सकेंगे। अगर, कोई यूजर्स 55 रुपये वाले प्लान के साथ एक से ज्यादा बार रिचार्ज करा लेते हैं तो उनके अगले महीन का पैक क्यू में आ जाएगा यानी उन्हें अगले महीने फिर से प्लान रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। Jio यूजर्स इस प्लान को My Jio ऐप के अलावा ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी रिचार्ज करा सकते हैं।
read more Latest Cg News: मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 08 जुलाई 2026
BSNL का एंटरटेनमेंट पैक
Jioसरकारी टेलीकॉम कंपनी ने भी हाल ही में एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है। कंपनी 151 रुपये में BiTV का प्रीमियम पैक ऑफर कर रही है। इसमें यूजर्स को 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और OTT ऐप्स का एक्सेस मिलेगा।



