Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत का त्वरित निराकरण, हितग्राही ने जताया संतोष – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत का त्वरित निराकरण, हितग्राही ने जताया संतोष

Chhatisgarh Samachar:   कोण्डागांव, 07 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुरपारा में साफ-सफाई एवं गंदगी की समस्या का समाधान कर दिया गया है। समस्या के निराकरण के बाद संबंधित हितग्राही ने पंचायत की त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है।
ग्राम ठाकुरपारा निवासी श्री तारकेश्वर पिता श्री बुधराम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव की गली में गंदगी फैली हुई है तथा साफ-सफाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत प्राप्त होते ही ग्राम पंचायत द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थल पर आवश्यक सुधार कार्य कराया गया तथा मिट्टी भराव कर मार्ग को व्यवस्थित किया गया। समस्या के समाधान के उपरांत हितग्राही श्री तारकेश्वर ने 24 जून 2026 को ग्राम पंचायत भवन में हस्ताक्षरित संतुष्टि प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करते हुए बताया कि उनकी शिकायत का निराकरण समय पर कर दिया गया है, जिससे वे पूर्णतः संतुष्ट हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण को प्राथमिकता दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, सड़क, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग लगातार कार्य कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल रही है।

Related Articles

Back to top button