Today Cg News: मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत अल्प प्रगति वाले 24 निर्माण कार्यों को किया गया निरस्त – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Today Cg News: मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत अल्प प्रगति वाले 24 निर्माण कार्यों को किया गया निरस्त

Today Cg News:   गरियाबंद, 07 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना सत्र 2023-24 अंतर्गत अल्प प्रगति वाले कुल 24 निर्माण कार्याें को निरस्त कर दिया गया है। संबंधित निविदाकारों को निर्देश दिया गया है कि उक्त कार्याें के लिए प्राप्त भुगतान राशि 07 दिवस के भीतर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त के खाते में अनिवार्य रूप से जमा कर उसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं। निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित निविदाकारों के विरूद्ध वैधानिक वसूली एवं आवश्यकतानुसार प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त श्री लोकेश पटेल ने बताया कि इनमें महासमुंद के मेसर्स सुनील कंट्रक्शन से 03 कार्याें के लिए 32 लाख 82 हजार रूपये, आर.एस.एस. नगर कोरबा के अजय कुमार राठौर से 13 कार्याें के लिए 01 करोड़ 69 लाख 06 हजार रूपये और कोरबा के मेसर्स जयनारायण यादव से 08 कार्याें के लिए 86 लाख 19 हजार रूपये की राशि वसूल की जाएगी। इस प्रकार कुल 2 करोड़ 88 लाख 07 हजार रूपये की राशि वसूल की जाएगी।

Related Articles

Back to top button