छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के अब कई जिलो मे दुकानों को खोलने का वक्त बढ़ाया गया….नाइट कर्फ्यू भी खत्म किया गया……*

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना से स्थिति अब सामान्य होने लगी है। कोरोना से स्थिति संभलते ही अब बाजार को रात 10 बजे तक खोला जा सकेगा। कलेक्टर सौरभ कुमार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। पहले रायपुर में सिर्फ रात 8 बजे तक ही दुकानों को खोलने की इजाजत थी, लेकिन अब दुकानों को 2 घंटे ज्यादा खोला जा सकेगा। वहीं नाइट कर्फ्यू को भी अब खत्म कर दिया गया है।आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ कई जिलों में कंप्लीट अनलॉक का भी आदेश जारी हो गया है। राजनांदगांव, बालोद, जशपुर सहित कुछ अन्य जिलों में दुकानों को खोलने और बंद करने का प्रतिबंध हटा लिया गयाहै। हालांकि कई जिलों से वीकली लॉकडाउन का फैसला भी अब वापस ले लिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button