Chhattigarh news raipur: सोलर पैनल लगाते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए दो मजदूरों की मौत

Chhattigarh news raipur. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो सोलर टेक्निशियन की मौत हो गई. मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25 साल) और आशीष चंद्राकर (19 साल) के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती थाना के प्रोफेसर कॉलोनी का पूरा मामला है. जहां शनिवार को एक घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए तीन मजदूर पहुंचे हुए थे. काम के दौरान घटनास्थल से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में दो लोग आ गए. दर्दनाक हादसे में प्रमोद और आशीष की मौके पर ही मौत हो गई.
Chhattigarh news raipurघटना की सूचना के बाद पुरानी बस्ती पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है.



