E Rickshaws Stop App Ban: सरकार का बड़ा एक्शन! ई-रिक्शा बंद करने वाले तीन मोबाइल ऐप्स पर सरकार ने लगाया बैन

E Rickshaws Stop App Ban: नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जानकारी सामने आ रही है कि, कुछ ऐसे चाइनीज ऐप हैं, जिनकी मदद से ई-रिक्शा चालकों को परेशान किया जा रहा है। इस ऐप के जरिए बीच सड़क पर चलते हुए ई-रिक्शा को रोक दिया जा रहा था। इसके चलते यात्रियों और ई-रिक्शा चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं अब सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ई-रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप पर एक्शन लिया गया है। लोगों को हो रही लगातार परेशानी के बाद सरकार ने प्लेस्टोर से ई-रिक्शा की बैटरी हैक करने वाले दो ऐप को प्लेस्टोर से हटाने को कहा है। ई-रिक्शा की बैटरी को हैक करने वाले दो ऐप BAT BMS और Epoch Li ion है। इन दोनों ऐप को अब Google Play Store और Apple App Store से हटाने का आदेश दिया गया है। इस ऐप का इस्तेमाल ई-रिक्शा को दूर बैठे रिमोट से बंद करने के लिए किया जाता था।
read more Today Cg News: इलाज के साथ आत्मनिर्भरता का मॉडल, सोठी आश्रम के काम से प्रभावित हुए CM साय
सोशल मीडिया पर कई वीडियो हुए थे वायरल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, एक चाइनीज एप के जरिए सड़क पर चलते ई-रिक्शा को अचानक रोकने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। (E Rickshaws Stop App Ban) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिले जिनमे लोग ब्लूटूथ के जरिए कम्पैटिबल ई-रिक्शा बैटरियों से जुड़कर उन्हें दूर से बंद कर रहे हैं। इन वीडियो के बाद चालकों, डीलरों और ईवी उपयोगकर्ताओं के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।
ई-रिक्शा बंद होने से परेशान हो रहे थे चालक
E Rickshaws Stop App Ban: इतना ही नहीं अचानक ई-रिक्शा बंद होने से चालक और यात्री बुरी तरह से परेशान नजर आएं। कुछ काफी दूर तक धक्का मारकर ई-रिक्शा को ले जाते नजर आए थे। लोगों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने परिवहन विभाग को BAT-BMS एप की सत्यता और उससे जुड़े दावों की जांच के निर्देश दिए थे।
बैटरियों से कैसे जुड़ता था ऐप
E Rickshaws Stop App Banशुरुआती जांच में पता चला है कि यह ऐप सीमित दूरी में ब्लूटूथ-सक्षम लिथियम बैटरियों से वायरलेस तरीके से जुड़ सकता है। (E Rickshaws Stop App Ban) अधिकारी ने कहा कि ऐप का मुख्य उद्देश्य बैटरी की वोल्टेज, तापमान और करंट जैसी जानकारी मॉनिटर करना है, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने पर इसके कंट्रोल फीचर का दुरुपयोग हो सकता है।



