Gold Silver Price Today: 1.05 लाख रुपये तोला के करीब पहुंचा सोना का भाव, चांदी भी ₹5,700 सस्ती, जुलाई के पहले दिन क्या रह गया रेट? – RGH NEWS
बिजनेस

Gold Silver Price Today: 1.05 लाख रुपये तोला के करीब पहुंचा सोना का भाव, चांदी भी ₹5,700 सस्ती, जुलाई के पहले दिन क्या रह गया रेट?

Gold Silver Price Today आज बुधवार 1 जुलाई 2026 को भारतीय बुलियन मार्केट में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जहां आज 24 कैरेट सोना 1,250 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,150 रुपये और 18 कैरेट सोना 940 रुपये तक सस्ता हो गया है। इससे पहले कल 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में 110 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 1,42,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में बाजार में हल्की नरमी बनी हुई है।

 

आज दिल्ली में सोने के दाम रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

वजन 24K (₹) 22K (₹) 18K (₹)
1 ग्राम ₹14,093 (-126) ₹12,920 (-115) ₹10,574 (-94)
8 ग्राम ₹1,12,744 (-1,008) ₹1,03,360 (-920) ₹84,592 (-752)
10 ग्राम ₹1,40,930 (-1,260) ₹1,29,200 (-1,150) ₹1,05,740 (-940)
100 ग्राम ₹14,09,300 (-12,600) ₹12,92,000 (-11,500) ₹10,57,400 (-9,400)

प्रमुख शहरों में आज के सोने के रेट

भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,40,930 1,29,200 1,05,740
मुंबई 1,40,780 1,29,050 1,05,590
कोलकाता 1,40,780 1,29,050 1,05,590
चेन्नई 1,42,910 1,31,000 1,09,400
भोपाल 1,40,830 1,29,100 1,05,640
हैदराबाद 1,40,780 1,29,050 1,05,590
अहमदाबाद 1,40,830 1,29,100 1,05,640
बेंगलुरु 1,40,780 1,29,050 1,05,590

 

मुंबई में भी कीमतों में गिरावट

मुंबई में भी सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। यहां 18 कैरेट सोना 1,05,590 रुपये, 22 कैरेट 1,29,700 रुपये और 24 कैरेट 1,41,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। लगातार हो रही गिरावट के बाद निवेशकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब सोना खरीदने का सही समय है या अभी और गिरावट का इंतजार करना चाहिए

 

चांदी की कीमत

Gold Silver Price Todayइसी तरह चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,28,563 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज 2,25,000 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 5,662 रुपये की गिरावट के साथ 2,22,901 रुपये तक फिसली। 10.30 बजे यह 4238 रुपये यानी 1.85 फीसदी गिरावट के साथ 2,24,325 रुपये पर ट्रेड कर रही थी

Related Articles

Back to top button