Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन इस दिन से होगी शुरू, 100 किमी लंबे सूरत-वापी के बीच चलेगी पहली ट्रेन

Bullet Train भारत को अगले साल अपनी पहली बुलेट ट्रेन मिल जाएगी। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का एक हिस्सा कमर्शियल ऑपरेशन्स के लिए 2027 में शुरू हो जाएगा। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट की कुल लंबाई 508 किमी है। इसका 348 किमी हिस्सा गुजरात में, 156 किमी हिस्सा महाराष्ट्र में और 4 किमी हिस्सा दादरा और नगर हवेली में होगा।
Read more Cg Current News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में रामगढ़ महोत्सव का भव्य समापन
सूरत और वापी के बीच लगभग 100 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर शुरू होगी बुलेट ट्रेन
भारतीय रेल के एडिशनल डायरेक्टर जनरल धर्मेंद्र तिवारी ने AFP के साथ बातचीत में बताया कि पूरे कॉरिडोर पर काफी काम पहले ही पूरा हो चुका है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का पहला हिस्सा 2027 में सूरत और वापी शहरों के बीच चालू हो जाएगा। सूरत और वापी के बीच लगभग 100 किलोमीटर की दूरी है। ये मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का पहला स्टेज होगा। बताते चलें कि देश के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में काफी समय लगा है और ये लागत बढ़ने और देरी की वजह से अटका रहा है।
अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन रूट पर होंगे कुल 12 स्टेशन
अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन रूट पर कुल 12 स्टेशन होंगे। इस रूट का पहला स्टेशन गुजरात का साबरमती होगा और आखिरी स्टेशन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई होगी। गुजरात के साबरमती से शुरू होने के बाद इसका अगला स्टेशन अहमदाबाद होगा। अहमदाबाद से निकलकर ये ट्रेन आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोइसर, विरार, ठाणे और आखिर में मुंबई पहुंचेगी। देश के पहले बुलेट ट्रेन रूट पर चलने वाली ट्रेनें 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी और 508 किमी का सफर सिर्फ 2 घंटे और 7 मिनट में पूरा करेंगी।
2023 में ही पूरा होना था अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट
Bullet Trainजापान की “शिंकानसेन” टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाले इस चर्चित प्रोजेक्ट को साल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट को साल 2023 में ही पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था, जबकि 3 साल बाद यानी 2026 में इसका एक सेक्शन भी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है। लिहाजा, इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में अभी कई साल और लग जाएंगे



