Gas Subsidy New Rules: अगर 2 दिन में नहीं निपटाए ये जरूरी काम तो बंद हो जाएगी आपकी गैस सब्सिडी – RGH NEWS
बिजनेस

Gas Subsidy New Rules: अगर 2 दिन में नहीं निपटाए ये जरूरी काम तो बंद हो जाएगी आपकी गैस सब्सिडी

Gas Subsidy New Rules: गैस सिलेंडर से जुड़े 2 नए अपडेट, 2 दिन में नहीं किया ये काम तो न LPG मिलेगी न सब्सिडी

देशभर के गैस उपभोक्ताओं के लिए रिमांडर है कि आज और कल में 2 काम जरूर निपटा लें। अगर नहीं किए तो न गैस सिलेंडर मिलेगा और न ही सब्सिडी मिलेगी। गैस कनेक्शन कट जाएगा और उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी रुक जाएगी।

 

दरअसल, देश की तीनों गैस एजेंसियों Indane, HP और भारत गैस ने PNG-LPG कनेक्शन और ई-केवाईसी यानी आधार कार्ड लिंकिंग अनिवार्य कर दी है और इसे लेकर अपने उपभोक्ताओं को अलर्ट किया है। 2 दिन के अंदर ई-केवाईसी करानी जरूरी है, नहीं तो सब्सिडी नहीं मिलेगी।

 

10 करोड़ से ज्यादा लोगों की सब्सिडी रुकेगी

Indane, HP और भारत गैस के 10 करोड़ से ज्यादा गैस उपभोक्ताओं को मिलने वाली 300 रुपये सब्सिडी पर संकट मंडरा रहा है। क्योंकि ज्यादातर लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थी हैं तो बिना e-KYC (आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन) कराए उज्ज्वला योजना की सब्सिडी बंद हो सकती है। 30 जून तक का समय है, e-KYC पूरी करा लें। अगर नहीं कराई तो सब्सिडी रोकने के साथ-साथ लंबे समय तक वेरिफिकेशन नहीं कराने वाले गैस कनेक्शनों को ब्लॉक भी किया जा सकता

 

LPG कनेक्शन सरेंडर करने के लिए 2 दि

गैस एजेंसियों ने दूसरा अलर्ट गैस सिलेंडर कनेक्शन को लेकर दिया है कि अगर PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन ले लिया है तो 2 दिन के अंदर अपना गैस सिलेंडर कनेक्शन सरेंडर कर दें, नहीं तो एक जुलाई से कनेक्शन काट दिया जाएगा। फिर न सिलेंडर मिलेगा और न ही PNG कनेक्शन मिलेगा। फिर नए सिरे से कनेक्शन लेना होगा, जिससे आर्थिक बोझ तो बढ़ेगा ही, घर में कुकिंग गैस का संकट भी गहरा जाएगा।

 

मोबाइल ऐप से कराएं ई-केवाईसी

अपनी गैस कंपनी इंडेन, HP या भारत गैस का ऑफिशियल मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगइन करें। e-KYC या Link Aadhaar ऑप्शन सेलेक्ट करके आधार नंबर दर्ज करें। आधार कार्ड से कनेक्ट मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें। फेस ऑथंटिकेशन पूरा करें, जिसके लिए मोबाइल में UIDAI का Aadhaar FaceRD ऐप होना चाहिए। दोनों प्रक्रियाएं पूरी होने पर मोबाइल पर SMS के जरिए ई-केवाईसी होने का मैसेज आ जाएगा।

 

 

ई-केवाईसी गैस एजेंसी के दफ्तर जाकर भी कराई जा सकती है। इसके लिए आपके पास गैस कनेक्शन की पासबुक, आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए। एजेंसी का कर्मचारी बायोमेट्रिक मशीन से e-KYC को अपडेट कर देगा।

 

30 दिन के अंदर बंद हो जाएगा कनेक्शन

 

केंद्र सरकार ने मई 2026 में LPG (रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) अमेंडमेंट ऑर्डर 2026 को लागू कर दिया था। इस नियम के अनुसार, जिसके पास पीएनजी कनेक्शन है, उसने अगर एलपीजी कनेक्शन सरेंडर नहीं किया तो उसका इंडेन, एचपी और भारत गैस कनेक्शन 30 दिन के अंदर ऑटोमेटिक बंद हो जाएगा। अगर उपभोक्ता खुद अपना कनेक्शन बंद करवाता है तो उसे ट्रांसफर वाउचर जारी होगा, जिससे भविष्य में जरूरत पड़ने पर एलपीजी कनेक्शन भी मिल जाएगा।

 

3 महीने की डेडलाइन खत्म

Gas Subsidy New Rulesकेंद्र सरकार ने पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने के लिए 30 जून तक समय दिया था, जिसे खत्म होने में 2 दिन बच हैं। ऐसे में अगर आपके पास पीएनजी कनेक्शन है तो जल्द से जल्द एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दें। सरकार का मकसद एलपीजी के कच्चे तेल की सप्लाई पर निर्भरता को खत्म करना है। क्योंकि मिडिल ईस्ट में संकट गहराने पर सप्लाई बाधित होती है, जिससे देश में कुकिंग गैस का संकट खड़ा होता है। केंद्र सरकार इस संकट को खत्म करना चाहती है।

Related Articles

Back to top button