Sex Racket Busted In Durg: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दुर्ग में रेस्टोरेंट के अंदर चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल, 3 लड़कियों समेत इतने लोग हुए गिरफ्तार

Sex Racket Busted In Durg छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां रेस्टोरेंट की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने यहां छापामार कार्रवाई करते हुए 3 युवतियों और दो युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। इतना ही नहीं पुलिस की टीम ने रेस्टोरेंट संचालित करने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोतवाली थाने के स्टेशन रोड का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि, यहां एक रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर CSP सहित पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस दौरान पुलिस की टीम को रेस्टोरेंट के अंदर 3 युवतियां और 2 युवक संदिग्ध हालत में मिले। (Sex Racket Busted In Durg) पुलिस की टीम को मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट के दो संचालकों को भी गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से पुछताछ कर रही पुलिस
Sex Racket Busted In Durg: फ़िलहाल पुलिस की टीम सभी को गिरफ्तार कर थाने लेकर गई है और सभी से पूछताछ कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि, पुलिस की इस पूछताछ में सेक्स रैकेट संचालित करने वाले लोग कई बड़े खुलासे कर सकते हैं। पुलिस ने दुकान संचालक से पूछताछ शुरू की है। इसके अलावा अंदर मौजूद तीन युवतियों और तीन ग्राहकों से भी अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कारोबार का संचालन कब से हो रहा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका थी।



