Banking Rules: Canera Bank ग्राहकों को बड़ा झटका! अगले महीने से SMS अलर्ट सर्विस के लिए भी देना होगा ज्यादा चार्ज
Banking Rules केनरा बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। पब्लिक सेक्टर के इस बैंक ने कई सेवाओं के शुल्क में बदलाव किया है। नए नियम 11 जुलाई से प्रभावी होने वाले हैं। इसकी जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। एसएमएस अलर्ट और खाते में नाम जोड़ने या डिलीट करने जैसी सेवाएं महंगी होने वाली है।
बैंक ने लेजर पोलियो चार्ज (CA/OD/OCC) में बदलाव किया है। 11 जुलाई से 30 एंट्री या उसके किसी हिस्से को एक पेज माना जाएगा। सिंगल ट्रांजेक्शन लिमिट और बिल या चेक लिमिट के अलावा सभी क्रेडिट लिमिट के मामले में हर तिमाही प्रति लेजर के हिसाब से 125 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क लिया जाएगा। इससे पहले 40 एंट्री को एक पेज के तौर पर माना जाता था।
एसएमएस अलर्ट के लिए शुल्क बढ़ा
एसएमएस अलर्ट के शुल्क में भी बदलाव करने का ऐलान किया है, जो 11 जुलाई से लागू होने वाला है। ग्राहक द्वारा शुरू किए गए लेनदेन के लिए अब डॉमेस्टिक एसएमएस चार्ज 0.25 रुपये प्रति एसएमएस प्लस जीएसटी होगा। 10 जुलाई तक डॉमेस्टिक एसएमएस के लिए शुल्क 0.22 रुपये प्रति एसएमएस प्लस जीएसटी रहेगा। जबकि इंटरनेशनल एसएमएस के लिए शुल्क में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। प्रति एसएमएस 1.20 रुपये+जीएसटी का भुगतान करना होगा।
डेबिट रिटर्न शुल्क में भी बदलाव
11 जुलाई से SB/CA/OD/OCC के लिए 1000 रूपये से कम के अमाउंट पर 300 रूपये ECS (डेबिट रिटर्न) चार्ज वसूलेगा। 1000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये से कम के लिए 500 रुपये, एक लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये से कम के लिए 750 रुपये, 50 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ से कम के लिए 1000 रुपये और एक करोड़ रुपये या इससे अधिक के लिए 2000 रुपये शुल्क लगेगा।
Banking Rulesवर्तमान में 1000 रुपये से कम की राशि पर 300 चार्ज लगता है। 1000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये से कम की राशि के लिए 400 रुपये, 5000 से लेकर 10,000 रुपये से कम की राशि पर 450 रुपये और 10,000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये से कम के अमाउंट पर 475 रुपये चार्ज लगता है। 1 लाख से लेकर 50 लाख रुपये से कम के अमाउंट पर 500 रुपये, 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये से कम के अमाउंट पर 1000 रुपये शुल्क बैंक वसूलता है। एक करोड़ रुपये या इससे अधिक की राशि पर 2,000 रुपये शुल्क लगता है।



