भारत में जल्द लॉन्च होगा Hero Xoom 125 Adventure का नया धांसू लुक स्कूटर, देखे स्पेशफिकेशन और फीचर्स – RGH NEWS
ऑटोमोबाइल

भारत में जल्द लॉन्च होगा Hero Xoom 125 Adventure का नया धांसू लुक स्कूटर, देखे स्पेशफिकेशन और फीचर्स

Hero Xoom 125 Adventure

 Hero Motocorp ने अपनी प्रीमियम गाड़ियों की रेंज में वृद्धि करने के लिए एक बड़ा निवेश कर रही है। जिसमें Hero अब Xoom 125 को नया रूपांतरण दे सकती है। कंपनी इसे एक एडवेंचर स्टाइल वाला मजबूत लुक देने की प्रयास कर रही है। Xoom 125 के इस नए डिजाइन का पेटेंट हो गया है।

Read More: New Toll Tax Rules: देशभर में वाहन चालकों के लिए टोल टैक्स को लेकर “Good News”, अब नए हाईवे पर 60 किलोमीटर से पहले नहीं देनी होगी कोई फीस

Hero Xoom 125 Adventure

Xoom 125 एडवेंचर

मिलान में हुए 2023 में EICMA शो में Hero ने पहली बार दो नए स्कूटर दिखाए थे और अपने डिजाइन व इंजीनियरिंग को प्रस्तुत किया था। ये स्कूटर Xoom 125 और Xoom 160 थे और अभी ये दोनों भारत में लॉन्च हो चुके हैं। इसके ठीक एक साल बाद 2024 में दोनों स्कूटरों के एडवेंचर वर्जन प्रदर्शित किया गया जिसे Xoom 125 एडवेंचर कॉन्सेप्ट और Xoom 160 एडवेंचर कॉन्सेप्ट नाम दिया गया।

Hero Xoom 125 Adventure

कॉन्सेप्ट का पेटेंट

जानकारी के अनुसार, अब Xoom 125 Adventure Concept का पेटेंट करा लिया गया है। इन डिजाइन पेटेंट में एक मजबूत लुक देखा जा सकता है जो लगभग Xoom 125 एडवेंचर कॉन्सेप्ट जैसा ही लगता है। यह देखने में पूरी तरह तैयार लगता है और उम्मीद की जा रही है कि यह जल्द लॉन्च हो सकता है।

Hero Xoom 125 Adventure

नए लुक में क्या? मिलेगा

Standara Xoom 125 के टक्कर में इस पेटेंट हुए एडवेंचर वर्जन में कई एक्स्ट्रा चीजें मिल सकती हैं। इनमें खासकर सबसे एक मजबूत दिखन वाला क्रैश गार्ड है। प्रस्तुत किए गए कॉन्सेप्ट मॉडल में यह क्रैश गार्ड एप्रन एरिया और साइड बॉडी दोनों की सुरक्षा करता है जबकि इस पेटेंट में यह सिर्फ एप्रन एरिा की सुरक्षा करता है।

इसके फ्रंट से मडगार्ड को हटा दिया गया है और उसके स्थान पर  एक बीक दिया दिया है। साथ ही, क्रैश गार्ड इस बीक के नीचे से होकर जाता है।

Read More: Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ एसआई प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जाने परीक्षा कि तरीख और जरूरी गाइडलाइंस

Hero Xoom 125 Adventure

टायर और फीचर्स

इसके नॉबी टायर्स है जबकि अलॉय व्हील्स का साइज स्टैंडर्ड मॉडल की तरह 14-इंच का है। Hero Xoom 125 एडवेंचर में 124cc का एयर-कूल्ड इंजन मिल सकता है जो लगभग 10PS का पावर और 10.4nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके साथ ही, सभी LED हेडलाइट्स, स्वाइप-स्टाइल LED इंडिकेटर्स, ब्लूटूथ और नेविगेशन के साथ फुल डिजिटल क्लस्टर जैसे बाकी विशेष फीचर्स को भी पहले की तरह ही रखा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button