Shimla road accident: भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में पिकअप गिर ने से छह लोगों की दर्दनाक मौत – RGH NEWS
देश

Shimla road accident: भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में पिकअप गिर ने से छह लोगों की दर्दनाक मौत

Shimla road accident शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के तहत तकलेच चौकी क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां उरमण नामक स्थान पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में कुल 6 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की गई।

 

Read more Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

 

पिकअप सवार सभी लोगों की हुई मौत

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को शिमला के रामपुर सब-डिविजन में उरमन के पास एक पिकअप गाड़ी खाई में गिर गई। खाई में गाड़ी गिरने से उसमें सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह गाड़ी (एक दूध ढोने वाली वैन) रामपुर से टकलेच जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। टकलेच, रामपुर से 30-35 किलोमीटर ऊपर की ओर बसा एक गांव है। मरने वालों में कुल्लू जिले के अन्नी के रहने वाले आशा कुमारी और उनके बेटे युगल शामिल थे। उनकी उम्र का पता नहीं चल पाया है।

 

हादसे का वीडियो भी आया सामने

पुलिस ने बताया कि बाकी मृतकों की पहचान अभिषेक सनी (23), लायक राम (56), नितिन (23) और ड्राइवर अशोक जेन (23) के तौर पर हुई है। ये सभी रामपुर के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने खाई से शवों को निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से रामपुर और आनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने में जुटा हुआ है।

 

 

चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

Shimla road accidentसूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटना में वाहन में वाहन चालक सहित सवार सभी 6 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सभी शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) टैकलेच पहुंचाया गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला वाहन चालक की लापरवाही से संबंधित प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा संबंधित कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत मामला दर्ज किया जा रहा है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच जारी है। जिला पुलिस शिमला इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी व्यक्तियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। (इनपुट- कपिल ठाकुर)

 

Related Articles

Back to top button