CG Board Result 2026: छतीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया रिटोटलिंग और रिवैल्यूएशन का रिजल्ट, 10th-12th के छात्र वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

CG Board Result 2026 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) मुख्य परीक्षा 2026 के रिटोटलिंग और रिवैल्यूएशन के रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा के परिणाम से संतुष्ट नहीं होने वाले जिन विद्यार्थियों ने अंकों की दोबारा जांच के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना संशोधित रिजल्ट देख सकते हैं।
वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख
मंडल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रिटोटलिंग और रिवैल्यूएशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संशोधित रिजल्ट जारी किए गए हैं। छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं।
मुख्य परीक्षा के बाद मिला था आवेदन का मौका
सीजी बोर्ड ने मुख्य परीक्षा 2026 के रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यार्थियों को रिटोटलिंग और रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने का अवसर दिया था। बड़ी संख्या में छात्रों ने अपने प्राप्त अंकों की दोबारा जांच के लिए आवेदन किया था।
रिटोटलिंग के तहत उत्तर पुस्तिका में दिए गए अंकों के जोड़ की जांच की गई, जबकि रिवैल्यूएशन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन किया गया। पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब संबंधित विद्यार्थियों के संशोधित रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh news raipur: रायपुर में कल आयोजित होगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 900 पदों पर होगी भर्ती
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध Retotalling/Revaluation Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर सुरक्षित रख सकते हैं।
आगे की पढ़ाई में मिलेगी सुविधा
छात्रों को था रिजल्ट का इंतज़ार
CG Board Result 2026रिटोटलिंग और रिवैल्यूएशन के रिजल्ट जारी होने के बाद अब विद्यार्थी कॉलेजों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकेंगे। कई छात्र संशोधित परिणाम का इंतजार कर रहे थे। रिजल्ट जारी होने से उन्हें आगे की पढ़ाई से जुड़े निर्णय लेने में आसानी होगी।



