BSNL: BSNL का सबसे सस्ता प्लान, डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा के साथ मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग भी

BSNL सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL आज अपने करोड़ों यूजर्स को सस्ते प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है। इन्हीं में से एक कंपनी का ₹599 का एक ऑल-इन-वन प्लान भी है, जो न सिर्फ लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है बल्कि इस प्लान में ज्यादा डेटा भी मिल रहा है। ज्यादा डेटा यूज करने वालों के लिए तो ये प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कंपनी इसे Smart Choice for Smart Users के तौर पर प्रमोट कर रही है। चलिए इस खास प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं…
BSNL के ₹599 वाले प्लान के बेनिफिट्स
BSNL के ₹599 वाले प्रीपेड प्लान में आपको कई शानदार बेनिफिट्स मिलने वाले हैं। प्लान में हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलने वाला है। इसका मतलब है कि आपको पूरी वैधता के दौरान कुल 210GB डेटा मिलने वाला है। हालांकि डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होगा, बल्कि स्पीड घटकर 40 kbps रह जाएगी, जिससे बेसिक कनेक्टिविटी बनी रहेगी।
read more FASTag Monthly Pass: 350 रुपये में मिलेगा FASTag मंथली पास, जानिए किन लोगों को मिलेगा फायदा?
अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का भी लाभ
BSNLइस जबरदस्त प्लान में न सिर्फ डेटा बल्कि सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। इसके साथ ही ग्राहकों को हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। ऐसे में ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है, जिन्हें ज्यादा डेटा के साथ कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा भी चाहिए।


