Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, सर्च ऑपरेशन जारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, सर्च ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh top news सूरजपुर जिले के करंजी चौकी अंतर्गत ग्राम बतरा डैम में चोरी छिपे 9 लोग सोमवार की रात मछली मारने गए थे। इसी बीच अचानक नाव पलट गई। इससे नाव ने सवार सभी लोग डूबने लगे। इनमें से 6 लोग तो तैरकर बाहर निकल गए लेकिन 3 लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है। सूचना पर सुबह DDRF की टीम डैम के पास पहुंच चुकी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है।

 

चोरी छिपे मछली पकड़ने पहुंचे

दरअसल सूरजपुर जिले के ग्राम राईं निवासी समयलाल उर्फ पांडे, जगलाल समेत 9 लोग सोमवार की रात करीब 12 बजे चोरी छिपे मछली पकड़ने बतरा बांध गए थे। जबकि बांध में रात में मछली पकड़ना प्रतिबंधित है। सभी नाव पर सवार होकर डैम के बीच जाल फैला रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई और सभी गहरे पानी में गिर गए। इस दौरान 6 लोग तो किसी तरह तैरकर डैम से बाहर आ गए, लेकिन समयलाल उर्फ पांडे, जगपाल और एक अन्य डूब गए। उनका सुबह तक पता नहीं चल सका है। उधर रात में ही बचकर पहुंचे ग्रामीणों ने गाँव में उसकी सूचना दी तो परिजन समेत गांव वाले डैम के पास पहुंच गए।

 

 

ये भी पढ़ेंOTT Releases This Week: ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘ग्राम चिकित्सालय’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगा धमाकेदार फिल्में और सीरीज

 

 

सुबह पहुंची DDRF की टीम

घटना की सूचना पर सुबह करंजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। फिर DDRF की टीम को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि डैम का लीज खत्म हो चुका था, मछली मारने पर प्रतिबंध लगा था, उसके बावजूद 9 ग्रामीण मछली पकड़ने पहुंचे थे।

 

परिजनों की हालत खराब

इधर डैम में डूबे 3 ग्रामीणों का कुछ अता पता नहीं चलने से उनके परिजन परेशान हैं। वहीं सुबह 10 बजे तक रेस्क्यू शुरू नहीं होने से उनका रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि डैम में मछली पकड़ना प्रतिबंधित था और लीज अवधि भी समाप्त हो चुकी थी, बावजूद इसके ग्रामीण चोरी-छिपे मछली पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

 

Chhattisgarh top news , सुबह तक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं होने से परिजनों में भारी आक्रोश और चिंता देखी जा रही है। लापता लोगों के परिजन मौके पर बिलखते नजर आए और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासनिक टीम द्वारा डैम में तलाशी अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button