OTT Releases This Week: ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘ग्राम चिकित्सालय’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगा धमाकेदार फिल्में और सीरीज – RGH NEWS
मनोरंजन

OTT Releases This Week: ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘ग्राम चिकित्सालय’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगा धमाकेदार फिल्में और सीरीज

OTT Releases This Week आप थिएटर में कोई फिल्म रिलीज के समय नहीं देख पाए थे। वहीं किसी नई सीरीज का आप इंतजार कर रहे हैं तो यह हफ्ता आपके लिए खास होने वाला है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और सोनीलिव पर इस हफ्ते थ्रिलर, ड्रामा, एक्शन और फैमिली स्टोरीज का पूरा पैकेज मिलने वाला है। जानिए, इस हफ्ते कौन सी सीरीज और फिल्में ओटीटी पर आ रही हैं।

 

 

‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’

सीरीज ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ का सीजन 3, 22 जून को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इसमें इस बार पहले से ज्यादा खतरनाक ड्रैगन, युद्ध और सियासी टकराव देखने को मिलेगा। जो दर्शक फिक्शन सीरीज और एक्शन के दीवाने हैं, उनके लिए यह सीरीज कमाल की साबित होने वाली है। इस सीरीज दुनिया भर में खूब पसंद किया जाता है।

 

‘अवतार: फायर एंड ऐश’

24 जून को जियो हॉटस्टार पर ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ रिलीज होगी। इस फिल्म ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी, दर्शकों की तारीफ भी बटोरी थी। इस फिल्म में जैक सली और उसके परिवार की इमोशनल और एक्शन से भरपूर कहानी दिखाई गई है। फिल्म के वीएफएक्स भी जबरदस्त हैं, जो दर्शकों को फिल्म देखने के लिए मजबूर करते हैं।

 

 

 

‘राजा शिवाजी’

26 जून को नेटफ्लिक्स पर ‘राजा शिवाजी’ भी स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में छत्रपति महाराज की जिंदगी के संघर्ष और वीरता को दिखाया जाएगा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और अब ये ओटीटी पर भी दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है।

 

‘परफेक्ट फैमिली’

26 जून को ही सोनीलिव पर ‘परफेक्ट फैमिली’ सीरीज स्ट्रीम होगी, जो एक ऐसे परिवार की कहानी है जो बाहर से परफेक्ट दिखता है, लेकिन अंदर कई समस्याओं से जूझ रहा है। इसमें मनोज पाहवा, नेहा धुपिया, सीमा पाहवा जैसे चर्चित कलाकार भी हैं। इसकी कहानी में थैरेपी के जरिए अपने रिश्तों को फिर से समझने और बेहतर बनाने की बात की गई है।

 

‘लिंगम’

जियोहॉटस्टार पर 26 जून को तमिल क्राइम थ्रिलर ‘लिंगम’ भी आएगी, जिसमें एक कबड्डी खिलाड़ी की जिंदगी अचानक बदल जाती है। लक्ष्मी सरवणकुमार निर्देशित इस फिल्म में हीरो खेल की दुनिया से निकलकर अचानक अपराध की दुनिया का हिस्सा बन जाता है। इस फिल्म में कथिर, दिव्या भारती, पूर्णिमा रवि, प्रशांत पांडयाराज, निखिला शंकर और बोस वेंकट जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

 

 

‘ग्राम चिकित्सालय’

OTT Releases This Weekइसके अलावा 23 जून को प्राइम वीडियो पर ‘ग्राम चिकित्सालय’ का सीजन 2 रिलीज होगा, जिसमें एक डॉक्टर गांव में लोगों का भरोसा जीतने के लिए संघर्ष करता नजर आएगा। सीरीज के जरिए गांव की जिंदगी, लोगों की परेशानियों को भी दिखाया गया है। कुल मिलाकर इस हफ्ते OTT पर हर तरह का कंटेंट मौजूद है, जो आपके एंटरटेनमेंट को पूरा डोज देने वाला है।

 

Related Articles

Back to top button