Lucknow Fire Today News: लखनऊ की कोचिंग में आग लगने से 14 बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य बच्चों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

Lucknow Fire Today News उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की वजह से 14 लोगों की मौत की खबर है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है। वह अपना अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर राजधानी लखनऊ लौट रहे हैं। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने इस घटना में 14 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
Lucknow Fire Today Newsमौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग को दोपहर करीब तीन बजे अलीगंज थाना क्षेत्र के उषा मेहता मार्ग पर स्थित एक कोचिंग संस्थान की इमारत में आग लगने की सूचना मिली। घटनास्थल से सामले आई तस्वीरों में अग्निशमन कर्मी सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर सीढ़ियों की मदद से बाहर से इमारत पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। अग्निशमन कर्मियों की एक अन्य टीम को बगल की उतनी ही ऊंचाई वाली इमारत से ऊपर की तरफ से रास्ता बनाकर अंदर दाखिल होते देखा गया, जबकि अन्य टीम आग बुझाने की कोशिशें करती नजर आ रही थीं।



