EPFO 3.0: EPFO 3.0 के नियमों में बड़ा बदलाव! अब इन हालात में निकाल सकेंगे पूरा PF का पैसा – RGH NEWS
बिजनेस

EPFO 3.0: EPFO 3.0 के नियमों में बड़ा बदलाव! अब इन हालात में निकाल सकेंगे पूरा PF का पैसा

EPFO 3.0 के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों के लिए कई नई और आसान सुविधाएं लाने की तैयारी कर रहा है. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा उस घोषणा की हो रही है, जिसमें EPF खाताधारकों को अपने पीएफ बैलेंस का 75% तक हिस्सा कभी भी तुरंत निकालने की अनुमति दी गई है.

 

 

हालांकि इस घोषणा के बाद कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या पहले की तरह 100% पीएफ निकासी की सुविधा अब भी जारी रहेगी या नहीं.

 

ये भी पढ़ेंIndian ODI Team: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान

 

क्या EPFO 3.0 में 100% PF निकासी की अनुमति है?

जी हां, EPFO ने 15 अक्टूबर 2025 को जारी एक बयान में साफ किया था कि पात्र राशि का 75% बिना किसी दस्तावेज के कभी भी निकाला जा सकता है, जबकि विशेष परिस्थितियों में पूरी 100% राशि निकालने की सुविधा भी जारी रहेगी.

 

 

मौजूदा नियम क्या कहते हैं?

फिलहाल कुछ खास परिस्थितियों में EPF सदस्य अपने खाते की पूरी रकम निकाल सकते हैं. इनमें प्राकृतिक आपदा, महामारी, कंपनी में तालाबंदी, बेरोजगारी जैसी स्थितियां शामिल हैं.

 

लेकिन इसके लिए सदस्य को निकासी का कारण बताना पड़ता है और संबंधित दस्तावेज भी जमा करने होते हैं. कई बार दावे इसलिए खारिज हो जाते थे क्योंकि दिया गया कारण EPFO की स्वीकृत श्रेणियों में नहीं आता था.

 

किन परिस्थितियों में 100% PF निकासी संभव है?

1. कंपनी 15 दिनों से अधिक समय तक बंद हो और कर्मचारी को वेतन न मिल रहा हो

 

शर्त: कर्मचारी बेरोजगार हो और कोई मुआवजा न मिल रहा हो. दस्तावेज: नियोक्ता द्वारा जारी प्रमाण पत्र (फॉर्म A और B).

 

2. नौकरी से निकाले जाने या छंटनी के मामले में कोर्ट में मामला लंबित हो

 

दस्तावेज: कोर्ट में दायर याचिका की प्रति और सदस्य का प्रमाण पत्र.

 

3. कंपनी 6 महीने से ज्यादा समय से बंद हो और कर्मचारी बेरोजगार हो

 

दस्तावेज: नियोक्ता का प्रमाण पत्र (फॉर्म A और B).

 

4. स्वयं या परिवार के सदस्य के इलाज के लिए

 

दस्तावेज: नियोक्ता और डॉक्टर द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट C).

 

नए नियम में क्या बदला है?

EPFO 3.0 का सबसे बड़ा बदलाव यह है कि ऊपर बताई गई विशेष परिस्थितियों में अब सदस्य को निकासी का कारण बताने की जरूरत नहीं होगी.

 

13 अक्टूबर 2025 की सरकारी अधिसूचना के अनुसार, पहले विशेष परिस्थितियों में आंशिक निकासी के लिए सदस्य को प्राकृतिक आपदा, बेरोजगारी, महामारी, कंपनी बंद होने जैसी वजहों का उल्लेख करना पड़ता था. इसी कारण कई आवेदन खारिज हो जाते थे.

 

अब सदस्य बिना कारण बताए इस श्रेणी में आवेदन कर सकेंगे. इससे दावों के खारिज होने की संभावना कम होगी और खाताधारकों को अपने पैसे तक आसान पहुंच मिलेगी.

 

क्या मतलब है नए नियम का?

EPFO 3.0सरल शब्दों में कहें तो 100% पीएफ निकासी की सुविधा खत्म नहीं हुई है. EPFO 3.0 ने केवल प्रक्रिया को आसान बनाया है. अब 75% राशि तुरंत निकालने की सुविधा के साथ-साथ विशेष परिस्थितियों में पूरी रकम निकालने का विकल्प भी पहले की तरह उपलब्ध रहेगा.

 

Related Articles

Back to top button