IND vs AFG 3rd ODI: भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज

IND vs AFG 3rd ODI भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार 20 जून 2026 को चेन्नई में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की है और 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है. इस मैच में पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने पंजा खोला और फिर बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक ठोका और टीम को एकतरफा जीत दिलाई. अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 218 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसे भारत ने 28.4 ओवरों में ही चेज कर दिया.
read more PM Kisan 23rd Installment: PM Kisan योजना की 23वीं किस्त जारी, जानिए कैसे करें चेक
भारत को मिला था 219 रनों का लक्ष्य
टीम इंडिया के सामने 219 रनों का लक्ष्य था, जो टीम इंडिया ने 28.4 ओवरों में ही चेज कर दिया है. टीम के लिए रोहित शर्मा ने 69 गेंदों में 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से 79 रनों की पारी खेली. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 86 गेंदों में 3 छक्के और 14 चौकों की मदद से नाबाद 110 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं श्रेयस अय्यर ने 19 गेंदों में नाबाद 20 रनों की पारी खेली. हालांकि, भारतीय टीम ने 9 विकेट से मुकाबला जीतकर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है. प्रसिद्ध कृष्णा ने खोला पंजा अफगानिस्तान के खिलाफ प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवरों में 23 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए हैं और साथ ही 2 मेडन ओवर भी फेंके. इसके अलावा गुरनुर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट चटकाया. वहीं अफगानिस्तान के लिए इकलौता विकेट मोहम्मद नबी ने 1 विकेट लिया है.
IND vs AFG 3rd ODIऐसी रही अफगानिस्तान की पारी अफगानिस्ता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.2 ओवरों में 218 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 102 रनों की शानदार पारी खेली. रहमानुल्लाह गुरबाज 5, इब्राहिम जादरान 11, रहमत शाह 5, दरविश रसूली 1, अमतुल्लाह उमरजई 50, मोहम्मद नबी 21, राशिद खान 5, गजनफार 1 और फरीद अहमद शून्य पर आउट हो गए.



