India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे आज, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच? – RGH NEWS
खेल

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे आज, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच?

India vs Afghanistan भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये टक्कर चेन्नई में होगा. सीरीज में टीम इंडिया ने पहले दो मैच जीतकर अजेय बढ़ बना रखी है. ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह आखिरी मैच में भी जीत हासिल कर अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से सीरीज में सूपड़ा साफ करें. इसके अलावा भारतीय टीम में आखिरी मैच के लिए कुछ नए खिलाड़ियों को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

 

दोनों टीमों का स्क्वाड-

 

भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे.

 

अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, दरविश रसूली, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नांगेयालिया खरोती, राशिद खान, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, फरीद अहमद मलिक, जिया उर रहमान शरीफी.

 

चेन्नई में केसी रहेगी पिच

चेपॉक में लाल मिट्टी वाली पिच होने की उम्मीद है, जो तेज गेंदबाजों, स्पिनरों और शॉट खेलने वाले बल्लेबाजों, सभी के लिए अच्छा उछाल देगी। एक और गर्म दिन रहने का अनुमान है, जो खिलाड़ियों की परीक्षा ले सकता है।

Related Articles

Back to top button