Eatha Teaser: Shraddha Kapoor की फिल्म 'ईथा' का टीजर हुआ रिलीज, प्रेग्नेंट बिठाबाई नारायणा गवांकर के किरदार में आई नजर – RGH NEWS
मनोरंजन

Eatha Teaser: Shraddha Kapoor की फिल्म ‘ईथा’ का टीजर हुआ रिलीज, प्रेग्नेंट बिठाबाई नारायणा गवांकर के किरदार में आई नजर

Eatha Teaser  लक्ष्मण उतेकर ने महाराष्ट्र के एक और समृद्ध इतिहास को बड़े पर्दे पर पेश करने की पूरी तैयारी कर ली है। कुछ समय पहले उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी छावा का निर्देशन किया था। वहीं अब वो ईथा के साथ विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी को पर्दे पर पेश करने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

फिल्म में श्रद्धा कपूर को मुख्य भूमिका में देखा जाने वाला है और उनके साथ रणदीप हुड्डा नजर आएंगे। इस बायोपिक का शानदार टीजर शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 के साथ आज इसका टीजर भी सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। शो शुरू होते ही दर्शकों को श्रद्धा कपूर लावणी डांसर के किरदार में नजर आईं। उनकी प्रभावशाली झलक को देखकर हर कोई हैरान था।

 

ये भी पढ़ेंChhattisgarh news: इंसानियत शर्मसार! छत्तीसगढ़ में शक की वजह से पति ने पत्नी के कपड़े फाड़े, सिर मुंडाया, पेशाब पिलाया… गुस्से में पति ने पार कर दी सारी हदें

श्रद्धा कपूर के किरदार ने किया हैरान

फिल्म के टीजर में विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी के अहम हिस्से पर फोकस किया गया है। श्रद्धा पहली ही फ्रेम से इस किरदार में पूरी तरह से डूबी हुई दिखाई दे रही हैं। उन्हें प्रेग्नेंट दिखाई जाए लेकिन उसके बावजूद भी वह स्टेज पर परफॉर्म करती रहती हैं। एक ओके डरावनी है यह एहसास होता है कि अब बच्चे को जन्म का समय आ गया है।

कैसी है कहानी

टीजर में आगे दिखाया गया है की परफॉर्मेंस को बीच में ना छोड़कर वह खुद को शांत रखती हैं और बच्चे को जन्म देने के लिए बैकस्टेज जाती हैं। वो पत्थर से गर्भनाल काटती हैं और अपनी परफॉर्मेंस वापस शुरू करती हैं, यह देखकर दर्शक हैरान रह जाते हैं और उनकी हिम्मत और समर्पण की तारीफ करते हैं।

कैसा है इतिहास

इस इतिहास की असल घटनाओं के मुताबिक डिलीवरी के बाद उन्हें आराम देने के लिए शो तुरंत रोक दिया गया था, जिसमें उन्होंने परफॉर्म किया था। कहानी की असलियत बनी रहे इसलिए फिल्म की शूटिंग कहीं जगह पर की गई है इसमें सोलापुर, औंधेवाड़ी, सतारा, नासिक और मुंबई का मध्य आइलैंड शामिल है।

कौन थी विठाबाई?

विठाबाई महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा कलाकार थी। जिन्होंने लोक नृत्य की विरासत को आकार देने में अहम भूमिका निभाई। पंढरपुर में कलाकारों के परिवार में उनका जन्म हुआ था। उनके पिता और चाचा भाऊ बापू मांग नारायणगांवकर नाम की पारिवारिक मंडली चलाते थे जिसे उनके दादा ने शुरू किया था। बचपन से इस माहौल में पलने के साथ विठाबाई ने भी इस विरासत को आगे बढ़ाया।

कब आएगी फिल्म

Eatha Teaserइस फिल्म की रिलीज की बात करें तो यह 28 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पेश की जाएगी। इसका टीजर फिलहाल सिनेमाघर में ही दिखाया जा रहा है। जल्द ही इसका आधिकारिक लॉन्च किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button