EPFO New Update: EPFO उपयोगकर्ताओं के लिए जरूरी खबर, अब OTP नहीं सिर्फ चेहरा दिखाकर एक्टिव करें UAN, यहां जानें प्रोसेस – RGH NEWS
बिजनेस

EPFO New Update: EPFO उपयोगकर्ताओं के लिए जरूरी खबर, अब OTP नहीं सिर्फ चेहरा दिखाकर एक्टिव करें UAN, यहां जानें प्रोसेस

EPFO New Update: एक बार फिर EPFO बड़ा अपडेट लेकर आया है। नए अपडेट में अब यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिवेट करने के लिए आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP या फिर फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब कर्मचारी सिर्फ अपने चेहरे की पहचान (Face Authentication) के जरिए कुछ ही मिनटों में UAN एक्टिवेट कर सकेंगे।

 

OTP और फिंगरप्रिंट की परेशानी से मिलेगी छुटकारा

अब तक कई कर्मचारियों को UAN एक्टिवेट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। किसी का आधार से लिंक मोबाइल नंबर बंद हो चुका था तो किसी को OTP नहीं मिलता था। वहीं, कई बार बुजुर्ग कर्मचारियों के फिंगरप्रिंट भी मशीन में सही से मैच नहीं होते थे। इन समस्याओं को देखते हुए EPFO ने UMANG ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा शुरू की है।

 

क्या है नई फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा?

इस सुविधा में कर्मचारी अपने चेहरे को स्कैन करके अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं। इसके लिए UIDAI की Aadhaar FaceRD तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। यह सिस्टम लाइव फेस स्कैन पर काम करता है, इसलिए किसी फोटो या वीडियो के जरिए धोखाधड़ी की संभावना भी बेहद कम हो जाती है।

 

पहले डाउनलोड करें Aadhaar FaceRD ऐप

नए अपडेट के लिए आप सबसे पहले स्मार्टफोन में UIDAI का Aadhaar FaceRD ऐप इंस्टॉल करें। बता दें कि ऐप Google Play Store पर मुफ्त में उपलब्ध है और UMANG ऐप के साथ मिलकर काम करता है।

 

UMANG ऐप से ऐसे करें UAN एक्टिवेट

सबसे पहले UMANG ऐप खोलकर लॉगिन करें। इसके बाद सर्च बार में EPFO सर्च करें और उसकी सेवाओं में जाएं। अब ‘Employee Centric Services’ सेक्शन में जाकर ‘UAN Activation’ विकल्प चुनें। फिर अपना UAN नंबर, नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें। वेरिफिकेशन के दौरान OTP की जगह Face Authentication का ऑप्शन चुनें।

 

बस एक बार पलक झपकाएं और हो जाएगा काम

फेस ऑथेंटिकेशन चुनते ही फोन का फ्रंट कैमरा खुल जाएगा। अच्छी रोशनी में कैमरे की ओर देखकर एक बार पलक झपकानी होगी। फिर सिस्टम आपके चेहरे का मिलान करेगा और वेरिफाई पूरा होते ही स्क्रीन पर UAN Successfully Activated का मैसेज दिखाई देगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर नया लॉगिन पासवर्ड भेज दिया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें: CG Weather Today: मानसून ने पकड़ी रफ्तार: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन तक बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

कर्मचारियों के लिए क्यों खास है यह सुविधा?

EPFO New Updateनई फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी, जिन्हें OTP या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में बार-बार परेशानी होती थी। इससे UAN एक्टिवेशन प्रक्रिया पहले से अधिक आसान, तेज और सुरक्षित हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button