Bilaspur news: बिलासपुर ट्रेन में किन्नरों ने यात्रियों से किया बदसलूकी और उगाही, कपड़े उतारकर किया अश्लील डांस, रेलवे का सुरक्षा को लेकर उठाए सबाल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Bilaspur news: बिलासपुर ट्रेन में किन्नरों ने यात्रियों से किया बदसलूकी और उगाही, कपड़े उतारकर किया अश्लील डांस, रेलवे का सुरक्षा को लेकर उठाए सबाल

Bilaspur news। बिलासपुर रेल मंडल की ट्रेनों में इन दिनों किन्नरों की मनमानी और अश्लीलता का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है। यात्री सुरक्षा को ताक पर रखकर ट्रेनों के भीतर अश्लीलता और उगाही का जो खेल चल रहा है, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में किन्नर समुदाय के सदस्य आपत्तिजनक तरीके से डांस करते और यात्रियों को डरा-धमका कर पैसे मांगते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

वर्चस्व की जंग में बदला आपसी विवाद

 

यह पूरा विवाद किन्नर समुदाय के दो बड़े गुटों—’राजा किन्नर’ और ‘रजिया किन्नर’—के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई का है। राजा किन्नर के गुट के सदस्य कोटा-पेंड्रा रोड रूट पर सक्रिय हैं, जबकि रजिया किन्नर का गुट बिलासपुर, बिल्हा, रायपुर और रायगढ़ की ट्रेनों में वसूली करता है। दोनों पक्ष लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो युद्ध छेड़े हुए हैं, जो अब हिंसा में तब्दील हो चुका है। यात्रियों का आरोप है कि पैसे नहीं देने पर उनके साथ बदसलूकी की जाती है।

 

 

यह भी पढ़ेंShare market today: शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, जानिए क्यों Infosys, TCS और HCL Tech में आई तेज गिरावट

 

थाने में भी नहीं थमा हंगाम

 

विवाद की शुरुआत तब हुई जब राजा किन्नर के समर्थकों ने रजिया किन्नर के चेलों के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों पक्ष तोरवा थाने पहुंच गए। यहां भी अनुशासन के सारे दायरे तोड़ते हुए दोनों गुटों ने काफी देर तक हंगामा किया। तोरवा पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। उधर, वायरल वीडियो में दिख रही एक किन्नर ने सफाई दी है कि यह वीडियो पुराना है और हालिया विवाद के बाद उसे बदनाम करने के लिए साजिश के तहत फिर से वायरल किया जा रहा है।

 

Bilaspur newsबिलासपुर पुलिस अब इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से ले रही है, क्योंकि ट्रेनों में यात्रियों के साथ ऐसी हरकतें न केवल सामाजिक मर्यादा के खिलाफ हैं, बल्कि यह रेलवे सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। आम यात्री इस खूनी जंग और बदसलूकी से त्रस्त हैं और प्रशासन से ट्रेनों में कड़ी निगरानी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button