Today Cg News: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना: युवाओं को मिलेगा छह ट्रेडों में निःशुल्क प्रशिक्षण – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Today Cg News: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना: युवाओं को मिलेगा छह ट्रेडों में निःशुल्क प्रशिक्षण

Today Cg News:   मुंगेली, 17 जून 2026

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जिले के युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने आवेदन 30 जून तक आमंत्रित किया गया है। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी की सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क अल्पावधि प्रशिक्षण संचालित किए जाएंगे। इनमें सोलर पैनल इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन, सोलर पीवी इंस्टॉलर (सूर्य मित्र), इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन, जल वितरण संचालक (वाटर डिस्ट्रीब्यूशन ऑपरेटर), इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन तथा फ्रंट हेल्थ केयर गिवीन एसोसिएट आदि पाठ्यक्रम शामिल हैं। प्रशिक्षण के लिए 14 से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक युवक-युवतियां पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों एवं दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी जमकोर मुंगेली में कार्यालयीन समय के दौरान आवेदन जमा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button