Firozabad Train Fire News: चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, जलती बोगी को ट्रेन से किया गया अलग – RGH NEWS
अन्य खबर

Firozabad Train Fire News: चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, जलती बोगी को ट्रेन से किया गया अलग

Firozabad Train Fire News गुजरात से असम जा रही मालगाड़ी के एक बोगी में बुधवार शाम चार बजे रूपसपुर के निकट आग लग गई। ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों ने गार्ड को सूचना दी। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद ट्रैक पर काम रहे मजदूरों की मदद से चालक और गार्ड ने बोगी को इंजन से अलग किया।

 

ताकि आग फैलकर अन्य बोगियों तक न पहुंच पाए। देखते ही देखते पूरी बोगी से आग की लपटें उठने लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक बोगी पूरी तरह से जल चुकी थी। सूचना पर रेलवे के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

 

 

बोगी में आग लगने की वजह से कारिडाेर पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया था। थाना लाइनपार क्षेत्र के रूपसपुर स्थित रेलवे खंभा संख्या 710/10 के पास बुधवार शाम चार बजे के करीब गुजरात के विचारजी से असम के चांगसारी जा रही मालगाड़ी की एक बोगी में अचानक आग लग गई। बोगी में चार पहिया वाहन लदे हुए थे।

 

आग लगते ही धुएं का गुबार उठने लगा और कुछ ही देर में लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों ने बोगी से लपटें उठती देखी तो हाथ के इशारों से गार्ड को सूचना दी। सूचना मिलते ही मालगाड़ी को तत्काल रोका गया। रेलवे कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग लगी बोगी को इंजन और अन्य डिब्बों से अलग कर दिया, जिससे आग आगे नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया।

 

 

पहले आग लगाती हैं, अब धुएं पर दिक्कत क्यों? महिला टीवी पत्रकार की दलील पर दिल्ली HC में खान सर का पलटवार

 

Read more Indian Railways: RRB-NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, 21-22 जून तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, नोट कर लें टाइमिंग

 

सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय, सीएफओ सत्येंद्र कुमार पांडेय, आरपीएफ फिरोजाबाद इंस्पेक्टर नरेश कुमार धनकड़, जीआरपी फिरोजाबाद इंस्पेक्टर शेर सिंह तथा लाइनपार थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं, फायर स्टेशन से एफएसओ दुर्गेश कुमार त्यागी के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।

 

आग का आग की गंभीरता को देखते हुए फायर स्टेशन टूंडला से फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी बुलाई गई। बोगी में 10 कार लोड थी। मालगाड़ी से आग की लपटें उठती देख आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई थी। डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। अधिकारियों के अनुसार घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

 

Firozabad Train Fire Newsआग लगने के कारण डीएफसी ट्रैक पर कुछ समय के लिए ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। सीएफओ ने बताया कि मालगाड़ी में इंजन के बाद वाले डिब्बे में आग लगी थी। रेलकर्मियों ने आग लगी बोगी को इंजन और अन्य बोगियों से अलग कर दिया था। डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था।

 

Related Articles

Back to top button