Indian Railways: RRB-NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, 21-22 जून तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, नोट कर लें टाइमिंग – RGH NEWS
बिजनेस

Indian Railways: RRB-NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, 21-22 जून तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, नोट कर लें टाइमिंग

Indian Railways भारतीय रेलवे ने नीट और आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए दिल्ली, यूपी और पंजाब के रास्ते कई परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें 21- 22 जून तक अलग-अलग समय पर संचालित की जाएंगी। आइए देखते है पूरा रूट-शेड्यूल

 

21-22 जून तक चलेगी ये परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल

उत्तर रेलवे ने नीट (NEET) परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए 21 जून को बठिंडा और चंडीगढ़ के बीच एक विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04556/04555 बठिंडा-चंडीगढ़-बठिंडा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल केवल एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 14 डिब्बे होंगे, जिसमें 12 जनरल कोच और 2 एसएलआर (SLR) कोच शामिल हैं। यह पूरी तरह अनारक्षित विशेष ट्रेन होगी, जिससे अधिक संख्या में छात्र और उनके अभिभावक यात्रा कर सकेंगे।

 

गाड़ी नंबर 04556 बठिंडा-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन 21 जून को सुबह 5:30 बजे बठिंडा कैंट से रवाना होगी और सुबह 11:00 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी नंबर 04555 चंडीगढ़-बठिंडा स्पेशल चंडीगढ़ से रात 7:10 बजे प्रस्थान करेगी और देर रात वापस बठिंडा पहुंचेगी। यह ट्रेन भुच्चू, रामपुरा फूल, टापा, बरनाला, धूरी, नाभा, पटियाला, राजपुरा, सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, न्यू मोरिंडा, खरड़ और मोहाली (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

 

ये भी पढ़ेंUP Road Accident: भीषण सड़क हादसा; ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 3 घायल..

 

 

पूर्वोत्तर रेलवे ने भी अभ्यर्थियों के लिए 05005/05006 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर ,05031/05032 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर और 05149/05150 वाराणसी सिटी-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ियों का संचालन करने का फैसला किया है।

 

गाड़ी संख्या 05005 गोरखपुर-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 22 जून 2026 तक गोरखपुर से 12.45 बजे प्रस्थान कर लखनऊ जं. 17.45 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05006 लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 21 जून, 2026 तक लखनऊ जं. से 18.15 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 23.55 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05031 गोरखपुर-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 21 जून, 2026 तक गोरखपुर से 19.00 बजे प्रस्थान कर लखनऊ जं. 00.55 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05032 लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 22 जून, 2026 तक लखनऊ जं. से 12.45 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 18.20 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05149 वाराणसी सिटी-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 21 जून, 2026 तक वाराणसी सिटी से 19.30 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 02.15 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05150 गोरखपुर-वाराणसी सिटी अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 21 जून, 2026 तक गोरखपुर से 03.15 बजे प्रस्थान कर वाराणसी सिटी 09.15 बजे पहुंचेगी।

इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

 

Indian Railwaysरेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को भी बढ़ा दिया है। पहले इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 13 जून से 16 जून तक होना था, लेकिन रेलवे बोर्ड ने अब इन्हें 17 जून से 21 जून तक अतिरिक्त फेरों (4-4 ट्रिप्स) के साथ चलाने का निर्णय लिया है। इससे RRB-NTPC (आरआरबी एनटीपीसी संशोधित परीक्षा) परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। ये ट्रेनें आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर, मेरठ सिटी, मेरठ कैंट, दौराला, मुजफ्फरनगर, देवबंद, नांगल और टापरी सहित सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेंगी। इन ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए जनरल (अनआरक्षित) के साथ-साथ स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास के डिब्बे भी लगाए गए हैं।

 

Read moreChhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ी सौगात! ₹755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मिली मंजूरी

 

 

गाड़ी संख्या 04427 शकूरबस्ती-सहारनपुर स्पेशल ट्रेन 17 से 20 जून तक सुबह 05:20 बजे शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी और सुबह 10:00 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04428 सहारनपुर-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन 18 से 21 जून तकसहारनपुर से सुबह 04:45 बजे रवाना होकर यह सुबह 09:40 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04429 शकूरबस्ती-सहारनपुर स्पेशल ट्रेन 17 से 20 जून के बीच शकूरबस्ती से सुबह 10:50 बजे चलकर यह दोपहर बाद 03:30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04430 सहारनपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 17 से 20 जून तक शाम 05:45 बजे सहारनपुर से चलेगी और रात 10:30 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button