Chhattisgarh top news: रायपुर एयरपोर्ट पर टला हादसा… लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया बीमान से टकराया पक्षी, कई उड़ाने प्रभावित

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एअर इंडिया की दिल्ली-रायपुर उड़ान बर्ड हिट की चपेट में आ गई। विमान की लैंडिंग के दौरान पक्षी टकराने की घटना हुई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर विमान का तकनीकी निरीक्षण किया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
read more JIO IPO: 19 जून को हो सकता है ‘जियो IPO’ का ऐलान, 4 बिलियन डॉलर जुटा सकती है कंपनी
जानकारी के अनुसार एअर इंडिया की फ्लाइट सुबह 8:15 बजे रायपुर पहुंचने वाली थी। विमान ने सुबह करीब 8:08 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की, इसी दौरान विमान से पक्षी के टकराने की घटना हुई। बर्ड हिट की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट और एयरलाइन प्रबंधन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान का विस्तृत तकनीकी परीक्षण शुरू कराया।
ढाई घंटे तक चला विमान का निरीक्षण
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यही विमान सुबह 8:55 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होने वाला था, लेकिन तकनीकी जांच और सुरक्षा मंजूरी मिलने तक उड़ान को रोके रखा गया। करीब ढाई घंटे तक चले निरीक्षण के बाद विमान को उड़ान के लिए फिट घोषित किया गय
इसके बाद एअर इंडिया की फ्लाइट सुबह लगभग 11:35 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई। विमान के विलंब से संचालन प्रभावित हुआ और यात्रियों को निर्धारित समय से काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
सभी यात्री सुरक्षित
Chhattisgarh top newsएयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक बर्ड हिट की घटनाओं को विमानन क्षेत्र में गंभीरता से लिया जाता है। ऐसे मामलों में विमान के इंजन और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की विस्तृत जांच की जाती है ताकि किसी भी संभावित जोखिम को टाला जा सके। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद विमान को सुरक्षित संचालन की अनुमति दे दी गई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित रहे।



