Chhattisgarh top news: इंसानियत शर्मसार! भाई को बंधक बनाकर युवती से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती अपने फुफेरे भाई के साथ फुआ के घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन हवसी दरिंदों ने रास्ता रोक लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में भारी आक्रोश है।
रास्ते में रोककर वारदात को दिया अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर पीड़िता अपने फुफेरे भाई के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकली थी। वाड्राफनगर बस स्टैंड के पास दोनों बस से उतरे और अपनी फुआ के घर जाने के लिए पैदल रवाना हुए। रास्ते में जंगलनुमा क्षेत्र पड़ता है। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और युवती के साथ जबरन अनाचार करने का प्रयास करने लगे। जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गमछे से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया।
इस बीच पीड़िता का फुफेरा भाई किसी तरह अपने बंधे हुए हाथ-पैर छुड़ाने में सफल रहा। इसके बाद वह भागते हुए वाड्राफनगर पुलिस सहायता केंद्र पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों को दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गई।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए गए और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सभी आरोपियों की उम्र 25 वर्ष से कम है।
Chhattisgarh top newsहालांकि, क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


