Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh news जगदलपुर में स्कूटी के माध्यम से गाँजा का तस्करी कर रहे 2 युवकों को बोधघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों की स्कूटी वाहन के साथ ही उनके बैग में रखे हुए 15 किलो गांजा को भी जब्त कर लिया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 7 लाख रूपये से अधिक आंकी गई है।
Chhattisgarh newsमामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि थाना बोधघाट को सूचना मिला कि 12 जून को 25-30 वर्ष के दो लड़के एक्टिवा स्कूटी में नेतानार तरफ से बाईपास होते हुए लामनी रोड से बोधघाट चौक की तरफ आ रहे जो अपने दो पिट्ठू बैग में गांजा रखकर बेचने जगदलपुर की तरफ जा रहे है। कर रहे है, सूचना पर थाना स्टाफ तथा ब्लैक पैथर की टीम बनाकर लामनी रोड में mcp लगाकर कार्यवाही के दौरान मुखबिर के बताये अनुसार लामनी तरफ से एक्टिवा स्कूटी मे दो लड़के दिखे। घेराबंदी कर पकड़ने पर अपना नाम सुनील कश्यप 28 वर्ष निवासी नानगुर व सागर कश्यप 22 वर्ष निवासी ग्राम नेगीगुड़ा बताये। बैंग की तलाशी लेने पर आरोपियों के बैंग से गांजा 15.110 kg, एक पुराना Oppo कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, एक पुराना Lava कंपनी का मोबाइल नगद 1100 रुपये बरामद हुआ। गांजा के बारे में कोई भी दस्तावेज आरोपियों द्वारा नहीं देने पर आरोपियो के खिलाफ धारा 20(b) ii (B) NDPS Act दर किया गया। आरोपियो को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया



