Stock Market Today: शेयर बाजार में हरियाली; Sensex 1000 और निफ्टी 300 अंकों की बढ़त लेकर खुले – RGH NEWS
बिजनेस

Stock Market Today: शेयर बाजार में हरियाली; Sensex 1000 और निफ्टी 300 अंकों की बढ़त लेकर खुले

Stock Market Today : घरेलू शेयर बाजार ने आज जोरदार बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर उम्मीदें बढ़ीं हैं, जिससे ग्लोबल मार्केट में तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार को प्रमुख बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार शुरू किया। हफ्ते के आखिरी कारोबार सत्र में बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक (1.38%) की जोरदार तेजी के साथ 74,800.27 अंकों के लेवल पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 300 अंकों (1.25%)ढ़कर 23450 अंकों पर खुला। बताते चलें कि बाजार ने कल गिरावट के साथ कारोबार बंद किया था।

 

 

सेंसेक्स की 30 में से 30 कंपनियों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार

हफ्ते के 5वें दिन, शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से सभी 30 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है, जब सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर कारोबार की शुरुआत करते हैं। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 49 कंपनी के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सिर्फ 1 कंपनी का शेयर ही गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 2.84 प्रतिशत की बढ़त लेकर हरे निशान में खुले। जबकि, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर आज सबसे कम 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

 

इंडिगो, एलएंडटी समेत इन शेयरों ने की शानदार शुरुआत

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज इंडिगो के स्टॉक्स 2.18 प्रतिशत, एलएंडटी 2.00 प्रतिशत, एटरनल 1.89 प्रतिशत, एसबीआई 1.83 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.50 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.40 प्रतिशत, बीईएल 1.37 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.37 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.34 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.30 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.29 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.20 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.18 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.13 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.05 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.00 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

 

 

1.00 प्रतिशत से कम की तेजी लेकर खुले इन कंपनियों के शेयर

Stock Market Todayइनके अलावा, शुक्रवार को अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.99 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.94 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.94 प्रतिशत, ट्रेंट 0.93 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.82 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.77 प्रतिशत, सन फार्मा 0.76 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.76 प्रतिशत, टीसीएस 0.69 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.65 प्रतिशत, टाइटन 0.63 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.58 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

Related Articles

Back to top button