Raigarh news: रायगढ़ में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 युवतियां और 2 दलाल हिरासत में, TV टावर क्षेत्र में चल रहा था पढ़े पूरी खबर – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh news: रायगढ़ में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 युवतियां और 2 दलाल हिरासत में, TV टावर क्षेत्र में चल रहा था पढ़े पूरी खबर

Raigarh News RGHNEWS @प्रशांत तिवारी रायगढ़। शहर में कथित देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में दबिश देकर 6 लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, रायगढ़ एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम सिंह तथा साइबर सेल और चक्रधर नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने टीवी टावर क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी की।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान 4 युवतियों और 2 कथित दलालों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के रहवासियों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिलने की चर्चा है।

 

 

पुलिस द्वारा मामले में अनैतिक देह व्यापार (पिटा एक्ट) के तहत कार्रवाई की जा रही है। देर रात तक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी रही। अधिकारियों की ओर से फिलहाल आधिकारिक विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है।

 

read more Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर बड़े आरोप, दान के 7 करोड़ की चोरी का दावा

 

रहवासियों की शिकायत बनी कार्रवाई का आधार

 

सूत्रों के अनुसार, टीवी टावर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद साइबर सेल और चक्रधर नगर पुलिस ने निगरानी कर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।

 

जांच जारी, खुल सकते हैं और भी राज

 

Raigarh Newsपुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button