Latest Cg News: मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना 2026-27 कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु संशोधित सूचना जारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Latest Cg News: मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना 2026-27 कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु संशोधित सूचना जारी

Latest Cg News:   मोहला 11 जून 2026

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना में जवाहर उत्कर्ष योजनाद्ध के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु संशोधित सूचना जारी की गई है। आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभागए नवा रायपुर द्वारा 27 मई 2026 के अनुसार पूर्व में जारी प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों को स्थगित कर दिया गया था। विभाग द्वारा पुनः निर्णय लेने के बाद कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया दोबारा प्रारंभ कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों ने पहले ही आवेदन पत्र जमा कर दिया हैए उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र शाला में जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 शनिवार निर्धारित की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई 2026 रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा आयोजन एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित संशोधित दिशा-निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइटtribal.cg.gov.in पर उपलब्ध हैं, जहां से अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button