Chhattisgarh current news: इंसानियत शर्मसार! चॉकलेट का लालच देकर 7 साल की बच्ची से रेप: परिजनों ने एसपी से की शिकायत

Chhattisgarh current news। सिरगिट्टी क्षेत्र में 7 वर्षीय दो मासूम बच्चियों के साथ नाबालिग लड़के द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस पर गंभीर लापरवाही, साक्ष्य संकलन में उदासीनता, एफआईआर में देरी कर पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाने को लेकर परिजनों ने एसपी से शिकायत की है।
पीड़ित दोनों मासूम बच्चियों की मां परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पहुंची। उन्होंने अपनी मासूम बच्चियों से दुष्कर्म की घटना के बाद थाना सिरगिट्टी पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वे सुबह से देर रात तक थाने एवं अधिकारियों के पास भटकते रहे। बार-बार निवेदन करने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही एफआईआर दर्ज हुई। घटना के संबंध में पुलिस को कई महत्वपूर्ण तथ्य एवं संभावित साक्ष्यों की जानकारी भी दी है।
बच्चियों ने बताया – चॉकलेट खिलाने के बहाने करता था गलत काम
बच्चियों ने बताया कि आरोपी उन्हें चॉकलेट खिलाने के नाम से ले जाकर गलत काम करता था और उस समय उन्हें रस्सी से बांधकर रखा जाता था, लेकिन जानकारी देने बाद भी पुलिस ने महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा नहीं किए। परिजनों ने पीड़ित बच्चियों एवं परिवार को सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आरोपी गिरफ्तार, जांच के बाद दाेषियों पर होगी कार्रवाई : एसएसपी
Chhattisgarh current newsइस मामले को लेकर एसएसपी रजनेश सिंह का कहना है कि आरोपी 14 वर्षीय नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने पुलिस के बर्ताव को लेकर आरोप लगाए हैं, जिसकी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।



