Raigarh News : झीरम घाटी के शहीद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धाँजलि – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : झीरम घाटी के शहीद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धाँजलि

Raigarh News :  रायगढ़, 11 जून। पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं छत्तीसगढ़ की राजनीति के शिखर पुरुष स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के अगुवाई में कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय श्री विद्याचरण शुक्ल जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण करते हुए 11 जून पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक और राजनैतिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, जनसेवा और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। वे केंद्र सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों का दायित्व संभालते हुए देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे। छत्तीसगढ़ के विकास और यहां की जनता के हितों के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा।

शाखा यादव ने कहा कि झीरम घाटी की क्रूर नक्सली हमला 25 मई 2013 के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में गुड़गांव स्थित वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सघन उपचार के दौरान जीवन और मृत्यु से संघर्ष करते हुए 11 जून 2013 को उनका निधन हुआ, जिससे प्रदेश और देश की राजनीति को अपूरणीय क्षति पहुंची। उनका व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए शाखा यादव ने स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल जी के जीवन वृतांत पर प्रकाश डालते हुए कहा श्री शुक्ल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जनभावनाओं को समझने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल का योगदान सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। वे प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत थे। उनका व्यक्तित्व, जनता से सीधा संवाद करना उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाता था।

संबोधन को आगे बढ़ाते हुए कहा कि झीरम घाटी की क्रूर नक्सली हमला में श्री विद्याचरण शुक्ल जी के अलावा कांग्रेस ने अपने कई वरिष्ठ जनप्रिय नेताओं को खोया है उनकी शहादत लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुए उस हमले की हमेशा याद दिलाती है, आज भी उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा का संकल्प कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल जी के आदर्शों को आत्मसात करने, लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता तथा उनके सपनों के छत्तीसगढ़ के निर्माण और विकास का संकल्प लिया।

अंत में सभी उपस्थित कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

उक्त अवसर पर मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव,पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय, हरेराम तिवारी, संगठन महामंत्री विकास ठेठवार, दीपक मंडल, विकास शर्मा, यतीश गांधी, विनोद कपूर, संदीप अग्रवाल,सत्यप्रकाश शर्मा, रामलाल पटेल,दयाराम धुर्वे, विकास बोहिदार,दीपक भट्ट, सुकलाम्बर, संतोष कुमार चौहान, शिव कुमार शर्मा, राजू चौहान,आकाश समुंद्रे,अनुराग गुप्ता,शैय्यद इम्तियाज,गौरांग अधिकारी, दीपक सिंह, सोनू पुरोहित,कौशिक भौमिक,वैभव चौबे,प्रमोद देवांगन,सुनील आनंद, शारदा सिंह गहलोत,घासीदास महंत सहित अन्य कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

उक्ताशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मीडिया प्रभारी वैभव चौबे ने दी।

Related Articles

Back to top button