IRCTC New Website: 15 जुलाई को लॉन्च होगी नई IRCTC वेबसाइट, रेल मंत्री ने अश्वनी वैष्णव की बड़ी घोषणा

IRCTC New Website ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, Union Railway Minister अश्विनी वैष्णव ने स्टूडेंट्स से बातचीत की और छात्रों की परेशानी को सुना. छात्रों का कहना है कि वह IRCTC की ऑफिशियल साइट पर कैप्चा से परेशान हैं, छात्रों ने Ashwini Vaishnaw से इस परेशानी को दूर करने के लिए कहा तो केंद्रीय रेल मंत्री ने छात्रों को इस बात का आश्वासन दिया कि 15 जुलाई 2026 तक IRCTC की नई वेबसाइट को लॉन्च किया जाएगा. सरकार के इस कदम से हर उस व्यक्ति को फायदा होगा जो आईआरसीटीसी के जरिए ट्रेन टिकट बुकिंग करता है, नई वेबसाइट के आने से बेहतर टिकट बुकिंग एक्सपीरियंस देने के उद्देश्य और स्टूडेंट्स की परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ये बड़ा कदम उठा रही है.
रेल मंत्री का तुरंत एक्शन
एक कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री पहुंचे थे जहां एक छात्रा ने उन्हें वेबसाइट में आने वाली दिक्कतों के बारे में बताया कि साइट पर कैप्चा भरने में परेशानी होती है. स्टूडेंट्स की बात को सुनने के बाद रेल मंत्री ने बिना समय गंवाए तुरंत ही एक आधिकारी को फोन लगाया, उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स की मांग है आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट बननी चाहिए
उन्होंने अधिकारी से फोन पर पूछा कि क्या हम 30 दिनों में वेबसाइट को बना पाएंगे? अधिकारी से जवाब मिलने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टूडेंट्स को आश्वासन दिया है कि अगले महीने की 15 तारीख यानी 15 जुलाई तक नई वेबसाइट लॉन्च की जाएगी. आईआरसीटीसी की ये नई वेबसाइट ज्यादा यूजर फ्रेंडली होगी, पुरानी साइट की तुलना ज्यादा तेज होगी और नई साइट के जरिए बुकिंग प्रोसेस ज्यादा स्मूद होगा.
पीएम मोदी के नेतृत्व में बड़ा राजस्थान का रेल बजट
IRCTC New Websiteअश्विनी वैष्णव जयपुर पहुंचे और उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि सरकार राजस्थान में रेलवे का विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए कई बड़े कदम उठा रही है. 2014 से पहले राजस्थान का रेल बजट लगभग 600 करोड़ का था लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में इस बजट में लगातार इजाफा हुआ और आज ये बजट 10,228 करोड़ रुपए का



