Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, 15 सालों से कांग्रेस में काम कर रही इस दिग्गज नेत्री ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पिछले कुछ समय से लगातार अंतर्कलह जारी है। कांग्रेस संगठन के कई पदाधिकारी लगातार इस्तीफा देकर पार्टी से अलग हो रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। अभनपुर के गोबरा नवापारा नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष और 3 बार की पार्षद संध्या राव ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। संध्या राव लगातार 15 सालों से कांग्रेस के लिए काम कर रही थी। जिसके बाद आज बड़ा फैसला लिया है। जिसे कांग्रेस संगठन के लिए बड़ा झटका मना जा रहा है।
गौरतलब है कि इसी साल बलरामपुर जिले के कांग्रेस जिला महामंत्री संजीव गुप्ता और ब्लॉक अध्यक्ष जसिम अंसारी ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देते हुए कांग्रेस जिला महामंत्री संजीव गुप्ता ने जिला अध्यक्ष पर उपेक्षा का आरोप लगाया था।
सूरजपुर में 17 लोगों ने दिया था इस्तीफा
Chhattisgarh newsजानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले सूरजपुर में जिला स्तर पर संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव समेत 17 पदाधिकारियों ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले सभी कार्यकर्ता पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव गुट के समर्थक भी थे।



