छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg Currents News : मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 20 जून तक आमंत्रित, प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को

Cg Currents News:  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 9 जून 2026

आदिवासी विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के  अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों के चयन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 8 जून से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर 20 जून तक संबंधित विद्यालय में जमा कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जिले के चयनित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट https://tribal.cg.gov.in/ तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय गौरेला पेंड्रा मरवाही के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button