Cg News Today: मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रवेश आवेदन आमंत्रित – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News Today: मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रवेश आवेदन आमंत्रित

Cg News Today:  दंतेवाड़ा, 9 जून 2026

कार्यालय आदिवासी विकास शाखा से जारी विज्ञप्ति अनुसार जिला अंतर्गत कक्षा 6वीं में राज्य के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थाओं में निःशुल्क अध्ययन एवं प्रवेश हेतु मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रवेश हेतु दिनांक 05 जुलाई 2026 दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा योजना का आयोजन किया जाना है।

परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक विद्यार्थियों को वर्तमान में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत् होना तथा कक्षा 4थीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड से प्राप्त किया जाना अनिवार्य है, ऐसे में विद्यार्थी उक्त योजना के तहत् आयोजित चयन परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे तथा चयन परीक्षा के प्राप्ताकों की मेरिट के आधार पर कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित किये जायेंगे। जिला-दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा के लिए राज्य शासन से प्राप्त लक्ष्य अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग से 03 विद्यार्थी तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग 03 विद्यार्थी इस प्रकार कुल 06 विद्यार्थियों का चयन कर राज्य में स्थित उत्कृष्ट शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश दिलाया जावेगा। प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के पालक का वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए। साथ ही योजनातर्गत विद्यार्थियों का चयन पूर्णतः ग्रामीण क्षेत्र अर्थात ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित शालाओं के विद्यार्थियों से चयन किया जाएगा। इस प्रकार कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् हो, वे इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्र होंगे। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाने हेतु आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों को अपने आवेदन पत्र के साथ कक्षा 4थीं अंकसूची सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पालक का आय प्रमाण पत्र, आयकर दाता नहीं होने का प्रमाण पत्र संस्था का ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने का प्रमाण अपने शाला में दिनांक 20 जून 2026 दिन-शनिवार तक जमा कर सकते है। शाला प्रमुखों द्वारा विद्यार्थी के आवेदन का परीक्षण किया जाकर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दिनांक 22 जून 2026 दिन सोमवार तक अग्रेषित करेंगें। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा समस्त आवेदनो की सूची तैयार कर इस कार्यालय को में दिनांक 24 जून 2026 दिन बुधवार तक जमा करेंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक पालक विद्यार्थीगण अपने विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है अथवा मोबाईल नम्बर 9406215049 में सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button