Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में CAF जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली, कैंप में मचा हड़कंप – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में CAF जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली, कैंप में मचा हड़कंप

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल CAF कैंप में सोमवार देर रात एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि अभी तक सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और न ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। घटना उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र की है।

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कनपटी पर गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और विभागीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

इंसास राइफल से खुद को मारी गोली

 

मृत CAF जवान का नाम जोगेंद्र नेताम (45) है, बड़ेडोंगर का रहने वाला था। 3 महीने पहले जोगेंद्र की पोस्टिंग हुई थी। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 5वीं बटालियन में पदस्थ था और कैंप में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसने अपनी INSAS सर्विस राइफल से कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जोगेंद्र नेताम की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना फौरन वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

 

 

read more ATM Shutdown News: कैश की भारी कमी के कारण छोटे शहरों में बंद हो सकते हैं ATM, ग्राहकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

 

Chhattisgarh top newsएसपी पंकज चंद्रा ने बताया, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। जवान ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसकी जांच की जा रही है। निजी परेशानी या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button