Oman coast: ओमान तट के पास टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीय फंसे होने की आशंका

Oman coast ओमान के तट के पास सोमवार को पलाऊ के ध्वज वाले एक टैंकर पर अमेरिकी नौसेना ने हमला किया, जिससे उसमें आग लग गई. हालांकि इसमें सवार चालक दल के सभी 24 भारतीय सदस्यों को ओमान के की मदद से बचा लिया गया है. इंडियन कोस्ट गार्ड ने न्यूज़ 24 को दिए गए जानकारी के मुताबिक ओमान के तट के पास एक व्यापारी टैंकर पर मिसाइल से हमला किया गया था. चालक दल में 24 भारतीय नाविक शामिल थे. MRCC Mumbai ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए ओमानी अधिकारियों के साथ मिलकर एक सफल बचाव अभियान चलाया.
आपको बता दें कि इंडियन कोस्ट गार्ड को मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर मुंबई को पलाऊ के ध्वज वाले टैंकर MT मैरिवेक्स पर मिसाइल हमले के बारे में सूचना मिली, जब जहाज मसीरा, ओमान के पास लंगर डाले हुए था. जहाज में 24 कर्मियों का दल था, ये सभी भारतीय नागरिक थे. यह जानकारी जहाज पर सवार चालक दल के सदस्यों में से एक के रिश्तेदार ने एमआरसीसी मुंबई को दी गई थी.
स्थिति की गंभीरता और चालक दल की सुरक्षा के लिए तत्काल खतरे को पहचानते हुए, एमआरसीसी मुंबई ने तुरंत ओमान समुद्री खोज और बचाव केंद्र , ओमान के साथ बातचीत की और ओएमएससी से खोज मिशन मिसन में शामिल होने के साथ ही तत्काल सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया.
तेजी से कार्रवाई करते हुए ओएमएससी ओमान ने पास के एक जहाज को मोड़कर और घटना क्षेत्र में दो बचाव हेलीकॉप्टर तैनात करके बचाव अभियान शुरू किया और समन्वय किया.
4 घंटे कि खोजबीन के बाद ओएमएससी ओमान ने पुष्टि की कि सभी 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों को ओमान नौसेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा सुरक्षित बचा लिया गया है. बचाए गए चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है. जहाज फिलहाल ओमान के मसीराह में लंगर डाले हुए है.
कमांडेंट अमित उनियाल का बयान
Oman coastहिंद महासागर में एक विशाल खोज और बचाव क्षेत्र के लिए नामित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र के रूप में, एमआरसीसी मुंबई समुद्र में जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रखता है. भारतीय तटरक्षक बल एक विश्वसनीय समुद्री सुरक्षा भागीदार के रूप में अपनी भूमिका पर कायम है, जो नाविकों की सुरक्षा, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने और हिंद महासागर क्षेत्र में एक सुरक्षित समुद्री वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.



