Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; वाहन की जांच में 400 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; वाहन की जांच में 400 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh latest news छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। वनोपज नाके पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप और एक कार से 96 पैकेट में पैक गांजे की खेप बरामद की गई। मामले में चार से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

यह कार्रवाई अर्जुनी थाना क्षेत्र स्थित वनोपज नाके पर की गई। कोतवाली पुलिस, अर्जुनी थाना और विशेष टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच की। इसी दौरान एक कार और पिकअप वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

 

चेकिंग के दौरान एक कार और एक पिकअप वाहन से गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई।

फोम और कंबलों के नीचे छिपा रखा था गांजा

 

पुलिस के अनुसार, तस्कर जगदलपुर की ओर से रायपुर जा रहे थे। पिकअप वाहन में गांजे को फोम और कंबलों के नीचे छिपाकर रखा गया था, ताकि पुलिस को भनक न लगे। श्यामतराई नाके के पास चेकिंग के दौरान दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें गांजे की खेप पकड़ी गई।

 

read more Cg News Raipur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

 

 

तस्कर जगदलपुर की ओर से रायपुर की ओर जा रहे थे

96 पैकेट में पैक थी खेप

 

तलाशी के दौरान पुलिस को 96 पैकेटों में पैक 400 किलो से अधिक गांजा मिला। बरामद गांजे की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

 

कई आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी

 

कार्रवाई के दौरान चार से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे गांजे के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

 

जल्द होगा बड़ा खुलासा

 

Chhattisgarh latest newsपुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। विस्तृत पूछताछ और जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button