Upcoming IPO Alert: पैसा रखें तैयार, OYO समेत ये 5 कंपनियां ला रहीं IPO, जानिए आप कैसे कर सकते हैं निवेश – RGH NEWS
बिजनेस

Upcoming IPO Alert: पैसा रखें तैयार, OYO समेत ये 5 कंपनियां ला रहीं IPO, जानिए आप कैसे कर सकते हैं निवेश

Upcoming IPO Alert: ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म, वारबर्ग पिंकस समर्थित ट्रूहोम फाइनेंस और रियल एस्टेट डेवलपर वीगलैंड डेवलपर्स सहित पांच कंपनियों को बाजार नियामक सेबी से अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की मंजूरी मिल गई है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी प्राप्त करने वाली अन्य कंपनियां कृषि समाधान फर्म एडवांटा एंटरप्राइजेज और मेहता हाईटेक इंडस्ट्रीज हैं। सेबी के अनुसार, नियामक ने एक से पांच जून के बीच इन कंपनियों के आईपीओ के मसौदा पत्रों पर अपनी टिप्पणियां जारी कीं। कंपनियों को अपने सार्वजनिक निर्गम की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए सेबी की टिप्पणियां आवश्यक हैं।

 

10 हजार करोड़ जुटाएंगी कंपनियां

नियामक को जनवरी और मार्च के बीच सभी पांच कंपनियों के आईपीओ दस्तावेज प्राप्त हुए थे। मर्चेंट बैंकर के अनुसार, अनुमान है कि ये पांचों कंपनियां सामूहिक रूप से लगभग 10,000 करोड़ रुपये जुटाएंगी।

यह भी पढ़ें | Chhattisgarh top news: दुर्ग में धान खरीदी केंद्र के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, 500 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर खाक

 

वैश्विक यात्रा प्रौद्योगिकी यूनिकॉर्न ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म अपने आईपीओ के जरिये 6,650 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। घटनाक्रम से परिचित लोगों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ से कंपनी का मूल्यांकन लगभग सात से आठ अरब अमेरिकी डॉलर होने की उम्मीद है। वहीं ट्रूहोम फाइनेंस के प्रस्तावित आईपीओ में प्रवर्तक मैंगो क्रेस्ट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड द्वारा 1,500 करोड़ रुपये के शेयरों का नया निर्गम और 1,500 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

वी-गार्ड का 250 करोड़ जुटाने का है प्लान

Upcoming IPO Alertवी-गार्ड ग्रुप की कंपनी वीगलैंड डेवलपर्स, शेयरों के बिल्कुल नए निर्गम के माध्यम से 250 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। प्रस्तावित निर्गम में कोई ओएफएस शामिल नहीं है।

 

इन IPO में आप ऐसे करें निवेश

  • आईपीओ में निवेश के लिए आपके पास एक एक्टिव डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट (जैसे Grow, Zerodha, Angel One आदि) होना जरूरी है।
  • अपने ब्रोकर ऐप या नेट बैंकिंग में लॉगिन करे
  • वहां दिए गए IPO विकल्प पर क्लिक करें
  • लिस्ट में से उस कंपनी (जैसे OYO/Prism) को चुनें जिसमें आप निवेश करना चाहते हैं, और तय करें कि आपको कितने लॉट (Lot Size) के लिए अप्लाई करना है
  • बिडिंग करते समय Cut-off Price के बॉक्स पर टिक करें। इससे आईपीओ अलॉट (मिलने) होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
  • अब अपनी सही UPI ID डालें और फॉर्म को सबमिट कर दें
  • इसके बाद आपके UPI ऐप पर एक Mandate Request आएगी, जिसे अपना पिन डालकर अप्रूव करना होगा।
  • इससे आपके बैंक में निवेश की राशि ब्लॉक हो जाएगी, कटेगी नहीं।अब अलॉटमेंट के दिन यदि आपको शेयर मिल जाते हैं, तो पैसे आपके खाते से कट जाएंगे। अगर शेयर नहीं मिलते हैं, तो ब्लॉक किए गए पैसे वापस आपके बैंक अकाउंट में रिफंड हो जाएंगे

Related Articles

Back to top button